X
X

Fact Check: मंदिर पर नीले झंडे लगाए जाने का मामला हाल का नहीं पुराना है, अलवर में 2024 में हुई थी घटना

राजस्थान के अलवर जिले में 2024 में एक मंदिर पर नीले झंडे लगाए जाने की पुरानी घटना को हाल का बताकर भ्रामक संदर्भ में शेयर किया जा रहा है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर कई यूजर्स एक वीडियो को शेयर कर रहे हैं, जिसमें कुछ लोगों को अंबेडकर की तस्वीर वाले नीले झंडे को मंदिर के गुंबद पर लगाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को शेयर किए जाने के समय से यह प्रतीत हो रहा है कि यह हाल की घटना से संबंधित है।

विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में इस दावे को भ्रामक पाया। संबंधित घटना राजस्थान के अलवर जिले की है, लेकिन यह हाल-फिलहाल की नहीं है। 2024 में अलवर जिला में यह घटना सामने आई थी, जब कुछ लोगों ने मंदिर पर नीले झंडे को लगा दिया था।

क्या है वायरल?

सोशल मीडिया यूजर ‘Saini Sandeep’ ने वायरल वीडियो (आर्काइव लिंक) को शेयर करते हुए लिखा है, “इज्जत ओर सम्मान बाबा साहब का हम भी करते है लेकिन वो अलग लेवल है लेकिन भगवान से तुलना ये गलत है ये मन्दिर के शिखर पर अंबेडकर का झण्डा लगा रहे है..अभी कोई बामण, बनिया या ठाकुर इन्हे कूट देगा तो बोलेंगे हमारा 500 सालों से चोचन हो रहा है..।”

सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर कई अन्य यूजर्स ने इस वीडियो को समान दावे के साथ शेयर किया है।

https://twitter.com/Charu_on_X_x/status/1900922024320504040?t=Fa1ubIqLrJngUh2NizRkNA&s=08

पड़ताल

न्यूज सर्च में हमें ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं मिली, जिसमें ऐसी किसी हालिया घटना का जिक्र हो। हालांकि, की-वर्ड सर्च में हमें यह वीडियो एक यू-ट्यूब चैनल पर अपलोड किया हुआ मिला, जिसमें इसे राजस्थान के अलवर जिले का बताया गया है।

वायरल वीडियो में मंदिर के आगे अलवर जिला प्रशासन की तरफ मतदान की अपील करता एक बैनर नजर आ रहा है, जिसमें 19 अप्रैल 2024 की तारीख लिखी हुई है।

यही वीडियो हमें एक अन्य यू-ट्यूब चैनल पर समान संदर्भ में समान टाइमलाइन के साथ मौजूद मिला।  इससे स्पष्ट है कि यह वीडियो अलवर जिले का है और पिछले साल का है। वायरल वीडियो को लेकर हमने अलवर में एनबीटी के स्थानीय पत्रकार राजेंद्र शर्मा से संपर्क किया। उन्होंने पुष्टि करते हुए बताया कि यह घटना पुरानी है और इसमें नजर आ रही मंदिर अलवर के हॉप सर्कस पर मौजूद है।

इसकी पुष्टि के लिए हमने गूगल मैप की मदद ली। गूगल मैप के स्ट्रीट व्यू में यह मंदिर अलवर में मौजूद नजर आता है।

गूगल स्ट्रीट व्यू में नजर आ रहा अलवर स्थित मंदिर, जो वायरल वीडियो में मौजूद है।

गूगल मैप की जानकारी के मुताबिक, यह अलवर जिले के हॉप सर्कस पर मौजूद राम मंदिर है। वायरल वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर को फेसबुक पर करीब छह हजार लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: राजस्थान के अलवर जिले में 2024 में एक मंदिर पर नीले झंडे लगाए जाने की पुरानी घटना को हाल का बताकर भ्रामक संदर्भ में शेयर किया जा रहा है।

  • Claim Review : मंदिर के शिखर पर अंबेडकर का झंडा फहराया गया।
  • Claimed By : FB User-Saini Sandeep
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later