Fact Check: इंसानी चेहरे वाले हिप्पो का ये वीडियो एडिटेड है
विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में इस दावे को गलत पाया। असल में यह वीडियो एडिटेड है। असली वीडियो में हिप्पो का चेहरा इंसानी नहीं था।
- By: Pallavi Mishra
- Published: Mar 21, 2025 at 12:28 PM
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कथित रूप से एक इंसानी चेहरे वाला हिप्पो देखा जा सकता है। पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो थाईलैंड का है, जहाँ इंसान जैसे चेहरे वाला हिप्पोपोटामस देखने को मिला।
विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में इस दावे को गलत पाया। असल में यह वीडियो एडिटेड है। असली वीडियो में हिप्पो का चेहरा इंसानी नहीं था।
क्या हो रहा है वायरल?
इंस्टाग्राम यूजर ‘hariom_kumar_deshi_boy’ ने 17 मार्च 2025 को वायरल वीडियो (आर्काइव लिंक) को शेयर किया और लिखा “थाईलैंड में एक रोड पर दिखा आदमी के सकल का Hippoपोटामस ज्यादा से ज्यादा शेयर करो सबको”
पड़ताल
पड़ताल को शुरू करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो को गौर से देखा। वीडियो में जब हिप्पो गाड़ी में बैठे इंसान से सामान लेता है, तो दोनों का हाथ मर्ज होता हुआ दिखता है। हमें शक हुआ कि यह वीडियो एडिटेड हो सकता है।
पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने इस वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। हमें यह वीडियो कई सोशल मीडिया पोस्ट्स में मिला। मगर इस वीडियो में हिप्पो का चेहरा इंसानी नहीं था। इसी वीडियो को एडिट कर हिप्पो का चेहरा बदला गया है।
इस विषय में पुष्टि के लिए हमने वीडियो और कंप्यूटर ग्राफ़िक एक्सपर्ट अरुण कुमार से बात की। उन्होंने वीडियो के एडिटेड होने की कन्फर्मेशन करते हुए बताया, “वीडियो में जब हिप्पो मूवमेंट कर रहा है उस समय उनके आसपास पानी नहीं हिल रहा। इसके साथ ही गाड़ी से निकल रहे पुरुष और हिप्पो का हाथ भी मर्ज हो रहा है। एडिट कर चिपकाई गई चीज़ों की यही पहचान होती है।”
अब हमें जानना था कि वीडियो कहाँ का है। कीवर्ड से सर्च करने पर हमें पता चला कि इंडोनेशिया के बाली में तमन सफारी में एक ऐसा प्वाइंट है जहां गाड़ी पानी में से गुजरती है और लोग हिप्पो के काफी करीब से निकलते हैं। काफी लोगों ने यहाँ के वीडियो सोशल मीडिया पर डाले हैं, जो वायरल वीडियो जैसे दिखते हैं।
वायरल वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर hariom_kumar_deshi_boy को इंस्टाग्राम पर लगभग 600 से ज़्यादा लोग फॉलो करते हैं।
निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में इस दावे को गलत पाया। असल में यह वीडियो एडिटेड है। असली वीडियो में हिप्पो का चेहरा इंसानी नहीं था।
- Claim Review : यह वीडियो थाईलैंड का है, जहाँ इंसान जैसे चेहरे वाला हिप्पोपोटामस देखने को मिला।
- Claimed By : Instagram user ‘hariom_kumar_deshi_boy’
- Fact Check : झूठ
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...












