X
X

Fact Check: भीड़ में घूमते शेर का यह वीडियो एडिटेड है, झूठा दावा वायरल

ताजमहल में शेर के हमले से वायरल किया जा रहा वीडियो एडिटेड है। यूजर्स इसे असली समझ शेयर कर रहे हैं।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया जा रहा है। वीडियो में ताजमहल में एक शेर को लोगों के बीच घूमते हुए देखा जा सकता है। कुछ यूजर्स इस वीडियो को असली समझकर शेयर कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि ताजमहल में शेर ने हमला किया।

विश्वास न्यूज की जांच में पता चला कि सोशल मीडिया पर यह वायरल दावा झूठा है। ताजमहल में घूमते शेर का यह वीडियो असली नहीं है, बल्कि एडिटेड है, जिसे असली मानकर गलत दावे से शेयर किया जा रहा है।

क्या है वायरल पोस्ट में ?

फेसबुक यूजर Uday Veer ने 19 मई 2025 को वीडियो पोस्ट (आर्काइव लिंक) किया है। इस पर लिखा है, “आगरा ताजमहल में शेर का हमला“

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस वीडियो को असली समझकर शेयर किया है। पोस्ट का आर्काइव लिंक यहां देखें।

पड़ताल

वायरल दावे की पड़ताल के लिए हमने संबंधित कीवर्ड से सर्च किया। हमें दावे से जुड़ी कोई भी विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली। अगर ऐसा कोई हादसा हुआ होता तो मीडिया में जरूर आता।

इसके बाद, हमने वीडियो को गौर से देखा। इसमें शेर लोगों के बीच घूम रहा है और वहां मौजूद लोग बेफिक्र होकर खड़े दिख रहे हैं। अगर शेर असली होता, तो लोग डर के भाग रहे होते। हालांकि, वीडियो में कुछ लोग शांत खड़े हैं और कुछ लोग फोटो क्लिक कर रहे हैं। इससे हमें यह वीडियो डिजिटली क्रिएटेड लगा।

वीडियो का स्क्रीनग्रैब निकालकर हमने उसे गूगल लेंस और यांडेक्स रिवर्स इमेज से भी सर्च किया, लेकिन कोई रिजल्ट नहीं आया। वीडियो के कमेंट सेक्शन में भी कई लोगों ने इस वीडियो को फेक बताया है।

हमें वायरल वीडियो में नजर आ रही इमारत का वीडियो WildFilmsIndia के अधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला। 14 मई 2019 को अपलोड वीडियो में इसे ताजमहल का बताया गया है। 

इस बारे में हमने वीडियो एक्सपर्ट अरुण कुमार से संपर्क किया और उनको वायरल वीडियो भेजा। उनका कहना है कि यह वीडियो फर्जी है। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि शेर कि परछाई धूप में तो दिख ही रही है, पर छाया में भी परछाई दिख रही है। इससे साफ़ होता है कि यह वीडियो असली नहीं है। वीडियो में  शेर खुले में घूम रहा और लोगों का कोई रिएक्शन नहीं है।

हमने वीडियो को दैनिक जागरण, आगरा के डिप्टी चीफ सब एडिटर प्र‍तीक कुमार के साथ शेयर किया। उन्होंने इसे फेक बताया है। 

कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर ताजमहल को लेकर एक पोस्ट वायरल हुई, जिसमें दावा किया गया, “पाकिस्तान के हमले में ताजमहल में आग लगी है।” विश्वास न्यूज की जांच में दावा फर्जी निकला। वायरल किया जा रहा वीडियो एआई जेनरेटेड था। फैक्ट चेक रिपोर्ट को यहां पढ़ें।

विश्वास न्यूज ने समय-समय पर ऐसे कई एडिटेड वीडियो की जांच की है, जिन्हे यहां क्लिक कर पढ़ा जा सकता है।

अंत में हमने वीडियो को शेयर करने वाले यूजर की प्रोफाइल को स्कैन किया। पता चला यूजर को 7 हजार से  ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: ताजमहल में शेर के हमले से वायरल किया जा रहा वीडियो एडिटेड है। यूजर्स इसे असली समझ शेयर कर रहे हैं।

  • Claim Review : आगरा ताजमहल में शेर का हमला
  • Claimed By : फेसबुक यूजर -Uday Veer
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later