X
X

Fact Check: DPS वलसाड में बच्चों की पिटाई के नाम पर वायरल हो रहा वीडियो असल में मिस्र का है

विश्वास न्यूज की पड़ताल में सामने आया कि यह दावा फर्जी है। गुजरात के नाम पर वायरल हो रहा वीडियो असल में मिस्र का है, जहां ओसामा मोहम्मद ओथमान नाम के एक अनाथालय के प्रबंधक को बच्चों को डंडे से पीटते हुए गुप्त रूप से फिल्माया था। इस व्यक्ति को 2014 में ही गिरफ्तार भी किया जा चुका है।

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक व्यक्ति कुछ बच्चों को बेरहमी से पीटता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह नजारा गुजरात के वलसाड स्थित डीपीएस स्कूल का है और इसमें बच्चों को पीटता दिख रहा पुरुष टीचर शकील अहमद अंसारी है।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह दावा फर्जी है। यह घटना मिस्र के एक अनाथालय की थी, जहां 2014 में ओसामा मोहम्मद ओथमान नाम के एक प्रबंधक ने बच्चों की पिटाई की थी, जिसे कैमरे में कैद किया गया था।

क्या है वायरल पोस्ट में?

Gopal Ji Gopal Ji नाम के फेसबुक यूजर ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा “आप के whatsapp पे जितने भी नंबर एवं ग्रुप हैं एक भी छूटने नही चाहिए, ये वीडियो सबको भेजिए ये वलसाड के DPS SCHOOL Rajbag का टीचर शकील अहमद अंसारी है। इसको इतना शेयर करो की ये टीचर और स्कूल दोनों बंद हो जाए । वीडियो वायरल होने से काफी फ़र्क पड़ता है ओर कार्यवाही होती है जिसे दया न आये वो अपना मुंह (टाइपिंग) बंद रखे।”

पड़ताल

वायरल वीडियो पहले भी फर्जी दावों के साथ वायरल होता रहा है और विश्वास न्यूज न्यूज़ ने भी उस समय इसकी पड़ताल की थी। उस समय पड़ताल के दौरान हमें इस मामले में बीबीसी की 10 सितम्बर 2014 की एक खबर मिली थी,  जिसमें वायरल वीडियो के एक स्क्रीनशॉट का इस्तेमाल किया गया था। खबर में बताया गया था कि मिस्र की एक अदालत ने काहिरा के एक अनाथालय के प्रमुख को उसकी देखरेख में रह रहे सात बच्चों पर पर मारपीट करने और उनकी जान को खतरे में डालने के आरोप में तीन साल की जेल की सजा सुनाई थी। खबर के अनुसार, अगस्त में ओसामा मोहम्मद ओथमान को एक वीडियो सामने आने के बाद गिरफ्तार किया गया था, जिसमें वह वो बच्चों को डंडे से पीटता हुआ दिखाई दे रहा था।

कीवर्ड्स से ढूंढ़ने पर हमें इस मामले में और भी कई खबरें मिलीं थी जिन्हें यहां और यहां पढ़ा जा सकता है।

विश्वास न्यूज ने इस मामले में मिस्र के फैक्ट चेकर मोहम्मद कसाब से भी बात की थी और उन्होंने भी कन्फर्म किया था कि यह वीडियो मिस्र के एक अनाथालय का है और घटना 2014 की थी। उन्होंने बताया कि यह पुराना वीडियो अक्सर फर्जी दावों के साथ वायरल होता रहता है।

इस फर्जी दावे के साथ पहले भी अलग-अलग वीडियो वायरल होते रहे हैं, जिनकी विश्वास न्यूज ने जांच की थी। उन फैक्ट चेक्स को यहां पढ़ा जा सकता है।

इस पोस्ट को Gopal Ji Gopal Ji नाम के फेसबुक यूजर द्वारा शेयर किया गया था। इस यूजर के कुल 5000 फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में सामने आया कि यह दावा फर्जी है। गुजरात के नाम पर वायरल हो रहा वीडियो असल में मिस्र का है, जहां ओसामा मोहम्मद ओथमान नाम के एक अनाथालय के प्रबंधक को बच्चों को डंडे से पीटते हुए गुप्त रूप से फिल्माया था। इस व्यक्ति को 2014 में ही गिरफ्तार भी किया जा चुका है।

  • Claim Review : ये वलसाड के DPS SCHOOL Rajbag का टीचर शकील अहमद अंसारी है।
  • Claimed By : Facebook User Gopal Ji Gopal Ji
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later