X
X

Fact Check: पायलट की सूझबूझ से लैंडिंग के दौरान विमान को क्रैश होने से बचाने के दावे से वायरल वीडियो क्रिएटेड है

अमेरिका के शिकागो एयरपोर्ट पर डेल्टा एयरलाइंस के लगभग क्रैश हो चुके विमान को पायलट की सूझबूझ से बचाए जाने के दावे के साथ के साथ वायरल हो रहा वीडियो वास्तविक नहीं, बल्कि एआई क्रिएटेड है।

  • By: Abhishek Parashar
  • Published: Jul 1, 2025 at 06:24 PM
  • Updated: Jul 1, 2025 at 06:54 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। गुजरात के अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया विमान हादसे के बाद सोशल मीडिया यूजर्स एक वीडियो को व्यापक रूप से शेयर कर रहे हैं। वीडियो में अनियंत्रित तरीके से एक प्लेन की असफल लैंडिंग को देखा जा सकता है। आखिरकार प्लेन की लैंडिंग नहीं होती है और वह फिर से टेक ऑफ यानी उड़ान भर लेता है। कई यूजर्स ने इस वीडियो को अमेरिका के शिकागो एयरपोर्ट पर होने वाली घटना का बताकर शेयर किया है।

विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में इस दावे को फेक पाया। वायरल वीडियो वास्तविक नहीं, बल्कि एआई क्रिएटेड है। अमेरिका के शिकागो एयरपोर्ट पर ऐसी कोई घटना सामने नहीं आई है।

क्या है वायरल?

सोशल मीडिया यूजर ‘Narayan Singh Rawat’ ने वायरल वीडियो क्लिप (आर्काइव लिंक) को शेयर करते हुए लिखा है, “हे भगवान इसे देखकर ही डर लग रहा है पायलट कैसे कंट्रोल किया होगा भगवान ही जाने विमान के अंदर बैठे यात्रियों का क्या हाल होगा। प्लेन को डगमगाते और संभलते देखने लायक है।”

सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर कई अन्य यूजर्स ने इस वीडियो को समान और मिलते-जुलते दावे के साथ शेयर किया है।

पड़ताल

वायरल वीडियो के की-फ्रेम्स को  रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमें यह वीडियो एक पैरोडी अकाउंट पर लगा मिला। इस वीडियो को शेयर करने वाले यूजर ने इसे एआई क्रिएटेड बताया है।

https://twitter.com/Wutaigo/status/1939313969614971340

इसके बाद हमने वीडियो को ध्यान से देखा और पाया कि इसमें कई सारी विसंगतियां हैं। प्लेन की लैडिंग के दौरान विमान का अनियंत्रित होना और फिर कई बार रनवे से टकराने के बाद उसका फिर से टेक ऑफ कर जाना। रनवे पर जिस तरह से विमान लैंडिंग के दौरान टकराता है, वह विमान के क्रैश होने की स्थिति हो सकती है। वहीं, विमान के पहियों की संख्या भी काफी ज्यादा नजर आ रही है।

वायरल वीडियो के अलग-अलग फ्रेम्स जिसमें रनवे पर विमान की असामान्य लैंडिंग और टेक-ऑफ को देखा जा सकता है।

साथ ही हमने इस वीडियो के कई फ्रेम्स में डेल्टा एयरलाइंस के लोगो को  देखा और पाया कि यह वास्तविक लोगो से भिन्न है।

इस वीडियो को लेकर हमने हमारे सहयोगी एमसीए की पहल डीपफेक एनालिसिस यूनिट (डीएयू) से संपर्क किया। डीएयू की टीम ने अन्य टूल्स की मदद से इस वीडियो का विश्लेषण किया, जिसमें इसके एआई से बने होने की संभावना की पुष्टि होती है। हालांकि, वीडियो की क्वालिटी के बेहतर नहीं होने की वजह से कुछ टूल्स की एनालिसिस में इसके एआई से बने होने की संभावना निम्नतम रही।

WasitAI की एनालिसिस इस मल्टीमीडिया के एआई से क्रिएटेड होने की संभावना की पुष्टि करती है।

WasitAI की एनालिसिस में इस मल्टीमीडिया के एआई से क्रिएटेड होने की संभावना की पुष्टि होती है।

हालांकि, वीडियो क्वालिटी के निम्न होने की वजह से कई एनालिसिस में इस वीडियो के एआई क्रिएटेड होने की संभावना निम्न नजर आती है।

रिवर्स इमेज सर्च में हमें यह वीडियो ‘Airplane Videos’ यू-ट्यूब चैनल पर अपलोड किया हुआ मिला। इस चैनल पर ऐसे कई वीडियो मौजूद है। इस चैनल के साथ इसके क्रिएटर की फेसबुक प्रोफाइल का भी लिंक दिया गया है। प्रोफाइल में यूजर ने स्वयं को फोटो और वीडियो एडिटर बताया है।

वायरल वीडियो के साथ दावा किया गया है कि यह शिकागो अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बोइंग-335 के लगभग क्रैश होते डेल्टा एयरलाइंस के विमान का वीडियो है। हालांकि, सर्च में हमें ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं मिली, जिसमें इस तरह की घटना का जिक्र हो।

वायरल वीडियो को शेयर करने वाले यूजर को फेसबुक पर करीब 10 हजार से अधिक लोग फॉलो करते हैं। एआई क्रिएटेड अन्य वीडियो की फैक्ट चेक रिपोर्ट्स को विश्वास न्यूज के एआई चेक सेक्शन में पढ़ सकते हैं।

निष्कर्ष: अमेरिका के शिकागो एयरपोर्ट पर डेल्टा एयरलाइंस के लगभग क्रैश हो चुके विमान को पायलट की सूझबूझ से बचाए जाने के दावे के साथ के साथ वायरल हो रहा वीडियो वास्तविक नहीं, बल्कि एआई क्रिएटेड है।

  • Claim Review : लैंडिंग के दौरान लगभग क्रैश हो चुके विमान को पायलट ने बचाया।
  • Claimed By : FB User-Narayan Singh Rawat
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later