X
X

Fact Check: ‘ऑपरेशन मिडनाइट हैमर’ में अमेरिकी बॉम्बर B-2 के गिराए जाने का दावा फेक, वायरल तस्वीर AI क्रिएटेड है

'ऑपरेशन मिडनाइट हैमर' के दौरान अमेरिकी बमवर्षक विमान बी-2 को गिराए जाने का दावा फेक है और इस दावे से वायरल हो रही तस्वीर वास्तविक नहीं, बल्कि एआई क्रिएटेड है। अमेरिका ने इस सैन्य अभियान के दौरान ईरान के तीन परमाणु संवर्द्ध केंद्रों फोर्डो, नतांज और इस्फहान पर बम गिराए थे।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। इजरायल-ईरान संघर्ष के बीच अमेरिका ने ‘ऑपरेशन मिडनाइट हैमर’ के जरिए ईरान के तीन परमाणु संवर्द्धन केंद्रों को निशाना बनाया और इस सैन्य अभियान में अमेरिका ने बी-2 बॉम्बर्स विमानों के जरिए बंकर बस्टर बम का इस्तेमाल किया। सोशल मीडिया यूजर्स इसी विमान की तस्वीर को शेयर करते हुए दावा कर रहे हैं कि इस अभियान के दौरान ईरान ने इस विमान को मार गिराया।

विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में इस दावे को फेक पाया। ईरान के खिलाफ ‘ऑपरेशन मिडनाइट हैमर’ में बी-2 बॉम्बर्स विमान को मार गिराए जाने का दावा फेक है। साथ ही इस दावे से वायरल हो रही तस्वीर एआई क्रिएटेड है।

क्या है वायरल?

सोशल मीडिया यूजर ‘Anjali Kumari’ ने वायरल पोस्ट (आर्काइव लिंक) को शेयर करते हुए लिखा है, “#trending बहुत बड़ा तोप बन रहा था अमेरिका की ये विमान रडार में नहीं आता।”

सोशल मीडिया पर फेक दावे से वायरल पोस्ट।

पड़ताल

वायरल तस्वीर में जमीन पर गिरे बी-2 बमवर्षक विमान की तस्वीर नजर आ रही है। तस्वीर में नजर आ रहे कई विजुअल एलिमेंट इसके स्वाभाविक नहीं होने का संदेह पैदा करते हैं। इसलिए हमने इस तस्वीर को एआई डिटेक्टर टूल की मदद से चेक किया।

wasitai और sightengine.com की एनालिसिस में इस तस्वीर के एआई से बने होने की संभावना की पुष्टि होती है।

एआई डिटेक्शन टूल साइटइंजन में इस तस्वीर के एआई से बने होने की संभावना करीब 90 फीसदी है।
wasitai डिटेक्शन टूल भी इस तस्वीर के एआई से बने होने की अधिकतम संभावना की पुष्टि करता है।

हाइव मॉडरेशन की एनालिसिस में इस तस्वीर के एआई से बने होने की संभावना (अन्य टूल के मुकाबले) कम है और इसकी वजह इस तस्वीर का लो रिजॉल्यूशन है। हालांकि, इसकी एनालिसिस इस तस्वीर के स्टेबल डिफ्यूजन की मदद से तैयार किए जाने की संभावना को बताता है।

गौरतलब है कि इजरायल-ईरान संघर्ष के दौरान अमेरिका ने बी-2 बॉम्बर्स विमानों के जरिए बंकर बस्टर बम का इस्तेमाल करते हुए ईरान के तीन परमाणु संवर्द्ध केंद्रों पर बम गिराया था।

‘ऑपरेशन मिडनाइट हैमर’ के तहत 21 जून को अमेरिकी बॉम्बर्स विमानों ने व्हाइटमैन एयर फोर्स बेस से उड़ान भरी और करीब 18 घंटे लंबे इस सैन्य अभियान में उन्होंने ईरान परमाणु केंद्रों नतांज, फोर्डो और इस्फाहान को निशाना बनाया।

कई अन्य न्यूज रिपोर्ट्स में भी इस सैन्य अभियान का जिक्र है।

हालांकि, न्यूज सर्च में हमें ऐसी कोई रिपोर्ट्स नहीं मिली, जिसमें इस सैन्य अभियान के दौरान किसी बी-2 बमवर्षक विमान को मार गिराए जाने का जिक्र हो। पेंटागन ने इस सैन्य अभियान के विवरण को साझा करते हुए बताया था कि अमेरिका के सभी सैन्य विमान ऑपरेशन के बाद सफलतापूर्वक अमेरिकी बेस पर वापस लौट आए थे।

हमारी जांच से स्पष्ट है कि ईरान के परमाणु संवर्द्धन केंद्रों को निशाना बनाए जाने के अभियान के दौरान अमेरिकी बमवर्षक विमान B-2 को मार गिराए जाने का दावा फेक है और इस दावे से वायरल हो रही तस्वीर एआई क्रिएटेड है।

वायरल तस्वीर को लेकर हमने एआई और मशीन लर्निंग पर काम करने वाले अभिजीत पराशर से संपर्क किया और उन्होंने पुष्टि करते हुए बताया कि यह तस्वीर एआई क्रिएटेड है।

वायरल पोस्ट को शेयर करने वाले यूजर को फेसबुक पर करीब ढाई लाख लोग फॉलो करते हैं। इजरायल-ईरान संघर्ष के बीच सोशल मीडिया पर इससे पहले ऐसा ही एक दावा वायरल हुआ था, जिसमें इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद के मुख्यालय को उड़ाए जाने का दावा किया गया था। यह उन कई एआई क्रिएटेड मल्टीमीडिया में से एक था, जिसके जरिए ईरान की सैन्य कार्रवाई को बढ़ा चढ़ाकर पेश किया गया था।

निष्कर्ष: ‘ऑपरेशन मिडनाइट हैमर’ के दौरान अमेरिकी बमवर्षक विमान बी-2 को गिराए जाने का दावा फेक है और इस दावे से वायरल हो रही तस्वीर वास्तविक नहीं, बल्कि एआई क्रिएटेड है। अमेरिका ने इस सैन्य अभियान के दौरान ईरान के तीन परमाणु संवर्द्ध केंद्रों फोर्डो, नतांज और इस्फहान पर बम गिराए थे।

  • Claim Review : ईरान ने अमेरिका के B2 बॉम्बर्स को मार गिराया।
  • Claimed By : FB User-Anjali Kumari
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later