Fact Check: मुस्लिम पुरुष के नाम बदलकर हिन्दू महिला से शादी करने का वीडियो स्क्रिप्टेड है
विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि मुस्लिम पुरुष के नाम बदलकर हिन्दू महिला से शादी करने का वीडियो स्क्रिप्टेड है, जिसे मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया है ।
- By: Pallavi Mishra
- Published: Aug 1, 2025 at 02:47 PM
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस को एक मुस्लिम पुरुष के नाम बदलकर हिन्दू महिला से शादी करने के मामले का खुलासा करते देखा जा सकता है। वीडियो को असली समझ कई लोग शेयर कर रहे हैं।
विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह दावा गलत है। असल में यह एक स्क्रिप्टेड वीडियो है।
वायरल पोस्ट
फेसबुक यूजर H.n. Shivsena ने जुलाई 31, 2025 को इस वीडियो को पोस्ट (आर्काइव लिंक) करते हुए लिखा, “रवि निकला सलीम। आंखें खोलो हिंदू लड़कियों इनके लव जिहाद में मत फंसो जय श्री राम।”
पड़ताल
वायरल दावे की जांच के लिए हमने वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट्स को गूगल लेंस की मदद से रिवर्स इमेज सर्च किया। हमें monty_deepak_sharma_ नाम के इंस्टाग्राम पेज पर यह वीडियो 27 जुलाई 2025 को अपलोड मिला।

मॉन्टी दीपक शर्मा नाम के यूजर के यूट्यूब चैनल पर भी इस वीडियो को 23 जुलाई 2025 को अपलोड किया गया था और इसी यूजर के फेसबुक अकाउंट पर इस वीडियो को 27 जुलाई 2025 को अपलोड किया गया था।
यूजर मॉन्टी दीपक शर्मा के सोशल मीडिया को जांचने पर हमें इस तरह के कई वीडियो में मिले। इनमें कई वीडियो में वही लोग थे, जो वायरल वीडियो में देखे जा सकते हैं।
हमने पेज के एडमिन दीपक शर्मा से बात की, उन्होंने बताया कि यह एक स्क्रिप्टेड वीडियो है, जिसे मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया है ।
अक्सर स्क्रिप्टेड वीडियो को भ्रामक दावों के साथ शेयर कर दिया जाता है और लोग इन्हें असली मान लेते हैं। विश्वास न्यूज़ ने ऐसे कई पोस्ट्स की जाँच की है, जिन्हें यहाँ पढ़ा जा सकता है।
वायरल पोस्ट को शेयर करने वाले यूजर H.n. Shivsena को फेसबुक पर 5000 से अधिक लोग फॉलो करते हैं।
निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि मुस्लिम पुरुष के नाम बदलकर हिन्दू महिला से शादी करने का वीडियो स्क्रिप्टेड है, जिसे मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया है ।
- Claim Review : रवि निकला सलीम। आंखें खोलो हिंदू लड़कियों इनके लव जिहाद में मत फंसो
- Claimed By : FB User H.n. Shivsena
- Fact Check : झूठ
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...












