X
X

Fact Check: जापान में आई सुनामी के वीडियो को ‘दुबई में बाढ़’ का बताकर किया जा रहा वायरल

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो का दुबई से कोई लेना-देना नहीं है। यह वीडियो जापान में आई सुनामी का है, जिसे फर्जी दावे के साथ दुबई में बाढ़ के हवाले से फैलाया जा रहा है।

  • By: Umam Noor
  • Published: Aug 22, 2025 at 06:40 PM
  • Updated: Aug 22, 2025 at 06:54 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर सुनामी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दो अलग- अलग फ्रेम्स हैं। पहले वीडियो में समंदर में गाड़ियों और घरों को बहते हुए देखा जा सकता है। वहीं, दूसरे वीडियो में पानी का जहाज भी बहते हुए नजर आ रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए यूजर दावा कर रहे हैं कि यह दुबई में आई बाढ़ का दृश्य है, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई है।  

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो का दुबई से कोई लेना-देना नहीं है। यह वीडियो जापान में आई सुनामी का है, जिसे फर्जी दावे के साथ दुबई में बाढ़ के हवाले से फैलाया जा रहा है।

वायरल पोस्ट में क्या है?

फेसबुक यूजर ने वायरल पोस्ट को शेयर किया जिस पर लिखा है, “सबसे पहले सबसे फ़ास्ट दुबई में सबसे बड़ा तूफान। दुबई में कितने लोगों की मौत हुई है।”

पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें।

पड़ताल

वायरल वीडियो की पड़ताल करने के लिए, हमने वीडियो के की-फ्रेम्स निकालकर गूगल रिवर्स इमेज की मदद से सर्च किया। सर्च में हमें यह वीडियो एक यूट्यूब चैनल पर 10 मई 2018 को अपलोड किया हुआ मिला। वीडियो के साथ दी गई जानकारी के अनुसार, यह जापान में 2011 में आई सुनामी का वीडियो है।

इसी बुनियाद पर हमने अपनी पड़ताल को आगे बढ़ाया और असली वीडियो FNN311 के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला। यह वीडियो 31 अगस्त 2012 को अपलोड किया गया था। वायरल वीडियो के फ्रेम को सातवें मिनट से देखा जा सकता है। दी गई जानकारी के अनुसार, यह वीडियो जापान के मियाको में साल 2011 में आई सुनामी का है।

सर्च के दौरान ये वीडियो हमें कई यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया हुआ मिला। इन सभी जगह इस घटना को साल 2011 में जापान में आई सुनामी का बताया गया है।

दूसरा वीडियो

दूसरे वीडियो की पड़ताल को शुरू करते हुए हमने गूगल लेंस के जरिए वीडियो के की- फ्रेम्स को सर्च किया। सर्च में हमें यह वीडियो एक यूट्यूब चैनल पर 30 जुलाई 2025 को अपलोड किया हुआ मिला। जानकारी के अनुसार यह जापान में आई हालिया सुनामी का वीडियो है।

जापान सुनामी के हवाले से इस वीडियो को कई सोशल मीडिया हैंडल्स से जुलाई 2025 में अपलोड किया गया है। विश्वास न्यूज इस बात की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता है कि यह वीडियो कहां का या कब का है, हालांकि यह साफ है कि इस वीडियो का दुबई से कोई संबध नहीं है।

वहीं, हमें यह वीडियो कुछ चीनी यूट्यूब चैनल पर भी जुलाई 2025 को अपलोड किया हुआ मिला। इस वीडियो में हमें चीन भाषा में लिखा हुआ नजर आया, जिससे साफ यह वीडियो दुबई का नहीं है। विश्वास न्यूज इस बात की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता है कि यह वीडियो कहां का या कब का है, हालांकि यह साफ है कि इस वीडियो का दुबई से कोई संबध नहीं है।

वायरल वीडियो से जुड़ी जानकारी की पुष्टि के लिए हमने दुबई स्थित पत्रकार सानिया अजीज से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि यह वीडियो दुबई का नहीं है और ना ही यहां हाल मे ऐसी कोई बाढ़ आई है।

अब बारी थी फर्जी पोस्ट को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर ‘संजय निषाद’ की सोशल स्कैनिंग करने की। हमने पाया कि यूजर को 46 हजार लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो का दुबई से कोई लेना-देना नहीं है। यह वीडियो जापान में आई सुनामी का है, जिसे फर्जी दावे के साथ दुबई में बाढ़ के हवाले से फैलाया जा रहा है।

  • Claim Review : यह दुबई में आई बाढ़ का दृश्य है, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई है।  
  • Claimed By : FB User- Sanjay Sanjay Nishad
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later