X
X

Fact Check: AI से बनाया गया है बाघ और लड़की का वायरल वीडियो

विश्‍वास न्‍यूज ने विस्‍तार से इसकी जांच की। यह फर्जी निकला। इस वीडियो को एआई की मदद से बनाया गया है। इसमें कोई सच्‍चाई नहीं है।

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। सोशल मीडिया पर एक बाघ और एक लड़की का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। 10 सेकंड के इस वीडियो में दोनों को एक साथ देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स इस वीडियो को बाघ और लड़की की मोहब्‍बl बताकर वायरल कर रहे हैं।

विश्‍वास न्‍यूज ने विस्‍तार से इसकी जांच की। यह फर्जी निकला। इस वीडियो को एआई की मदद से बनाया गया है। इसमें कोई सच्‍चाई नहीं है। सोशल मीडिया पर पिछले कुछ वक्‍त से जंगली जानवरों के ऐसे कई एआई वीडियो प्रसारित किए जा चुके हैं।

क्‍या हो रहा है वायरल

फेसबुक यूजर ‘राधिका सिंह’ ने 13 जनवरी 2026 को एक पोस्‍ट करते हुए लिखा, “मोहब्बत जानवर को भी नर्म दिल बना देती है। इस लड़की और टाईगर की मोहब्बत को देख कर आपकी किया राय है।”

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट के कंटेंट को यहां ज्‍यों का त्‍यों लिखा है। इसका आर्काइव वर्जन यहां देखा जा सकता है।

पड़ताल

सोशल मीडिया पर अक्‍सर ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिनके आधार पर कई बार इससे जुड़ी खबरें भी बनती हैं। इसलिए जांच की शुरुआत हमने गूगल ओपन सर्च टूल के जरिए की। सबसे पहले संबंधित कीवर्ड के आधार पर सर्च किया गया। हमें वायरल वीडियो से जुड़ी कोई खबर नहीं मिली।

वीडियो में लड़की के हाथ का मूवमेंट कुछ अजीब-सा नजर आया। सामान्‍य तौर पर एआई निर्मित वीडियो में इस प्रकार के असमान्‍य मूवमेंट नजर आते हैं।

विश्‍वास न्‍यूज ने पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए एआई डिटेक्शन टूल की मदद से वायरल वीडियो की सच्‍चाई जानने की कोशिश की। सबसे पहले हाइव मॉडरेशन टूल की मदद ली। इसपर वायरल वीडियो को अपलोड किया। इसके नतीजों में वायरल वीडियो के एआई होने की 99% से ज्‍यादा संभावना व्‍यक्‍त की गई।

इसी तरह साइट इंजन टूल की मदद से जब वायरल वीडियो को स्‍कैन किया गया, तो नतीजों में हमें बताया गया कि यह 99 फीसदी एआई की मदद से बना हो सकता है।

AIorNot नाम के टूल के जरिए जब इसे चेक किया, तो इसने भी अपने नतीजों में इसे एआई से बने होने की संभावना जताई।

अपनी पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए, विश्वास न्यूज ने एआई एक्‍सपर्ट एस.के. साहिद से संपर्क किया और उनके साथ वायरल वीडियो शेयर किया। साहिद ने पुष्टि की कि यह वीडियो पूरी तरह से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) द्वारा निर्मित है।

जांच के अंत में फर्जी पोस्‍ट करने वाली यूजर की जांच की गई। पता चला कि राधिका सिंह नाम की इस यूजर को फेसबुक पर करीब पांच हजार लोग फॉलो करते हैं। यूजर बनारस की रहने वाली हैं।

निष्‍कर्ष: विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में वायरल पोस्‍ट फर्जी साबित हुई। बाघ और युवती के बीच स्‍पेशल बॉन्डिंग के नाम पर वायरल वीडियो एआई की मदद से बनाया गया है। इसमें सच्‍चाई नहीं है।

  • Claim Review : बाघ और युवती के बीच स्‍पेशल बॉन्डिंग
  • Claimed By : FB user Radhika Singh
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later