X
X

Fact Check: दिल्ली में अपशब्द बोलने पर हनी सिंह से मारपीट का दावा गलत, मेवात का पुराना वीडियो वायरल

दिल्ली में कॉन्सर्ट में हनी सिंह के अपशब्द बोलने पर उनसे मारपीट का दावा गलत है। वायरल वीडियो मेवात में हुई एक पुरानी घटना का है।

Honey Singh Viral Video, Honey Singh Delhi Video, Honey Singh beaten in Delhi, Honey Singh beaten in Delhi, Honey Singh Controversy

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सिंगर एवं रैपर हनी सिंह ने हाल ही में दिल्ली में लाइव कॉन्सर्ट किया था। इसमें उन्होंने अपशब्द का भी प्रयोग किया था। इससे जोड़कर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है। इसमें एक कार्यक्रम में कई लोगों को किसी को पीटते हुए देखा जा सकता है। कुछ यूजर्स इस वीडियो को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि दिल्ली में लोगों ने अपशब्द बोलने पर हनी सिंह को स्टेज पर पीटा।

विश्वास न्यूज ने इसकी जांच की तो पता चला कि वायरल दावा गलत है। दरअसल, मेवात में एक कार्यक्रम में महिला डांसरों से छेड़छाड़ के बाद मारपीट हो गई थी। उस घटना का वीडियो हनी सिंह का बताकर झूठा दावा किया जा रहा है।

क्या है वायरल पोस्ट?

इंस्टाग्राम यूजर nikki_chauhann567 ने 16 जनवरी 2026 को वीडियो को शेयर (आर्काइव लिंक) करते हुए लिखा है, “Honney Singh को लोगो ने स्टेज पर मारा उपसबाद बोलने के कारण“।

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने हनी सिंह के कॉन्सर्ट के बारे में कीवर्ड से गूगल पर सर्च किया। दैनिक जागरण की वेबसाइट पर 15 जनवरी को छपी खबर के अनुसार, हनी सिंह ने हाल ही में दिल्ली में एक कॉन्सर्ट किया। इसमें हनी ने दिल्ली की जनता के सामने सारी हदें ही पार कर दीं। इस दौरान उन्होंने अपशब्द भी बोले।

हमने वायरल दावे के बारे में कीवर्ड से सर्च किया लेकिन ऐसी कोई खबर नहीं मिली। हां, 15 जनवरी 2026 को हनी सिंह के इंस्टा हैंडल इस घटना को लेकर गई पोस्ट मिली। इसमें हनी सिंह ने इसके लिए माफी मांगी है।

इसके बाद हमने वायरल वीडियो का कीफ्रेम निकालकर उसे गूगल लेंस से सर्च किया। फेसबुक पेज IBN24 News Network पर 16 दिसंबर 2025 को एक वीडियो न्यूज अपलोड की गई है। इसके अनुसार, हरियाणा के मेवात में एक कार्यक्रम के दौरान महिला डांसर से छेड़छाड़ के बाद लड़के की पिटाई की गई। बवाल होने के बाद डांसर दीवार कूदकर भाग गई।

वीडियो न्यूज में वायरल वीडियो के हिस्से को देखा जा सकता है।

हरियाणा तक के फेसबुक पेज पर भी 16 दिसंबर 2025 को इस घटना से संबंधित वीडियो न्यूज को अपलोड किया गया है। इसमें भी वायरल वीडियो के हिस्से को देखा जा सकता है।

इस बारे में हमने दिल्ली में दैनिक जागरण के वरिष्ठ संवाददाता राकेश सिंह से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हनी सिंह का कॉन्सर्ट हुआ था, लेकिन उनसे मारपीट की बात गलत है। ऐसा कुछ नहीं हुआ है।

वीडियो को गलत दावे से शेयर करने वाले यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। यूजर के 180 फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: दिल्ली में कॉन्सर्ट में हनी सिंह के अपशब्द बोलने पर उनसे मारपीट का दावा गलत है। वायरल वीडियो मेवात में हुई एक पुरानी घटना का है।

  • Claim Review : दिल्ली में लोगों ने अपशब्द बोलने पर हनी सिंह को स्टेज पर पीटा।
  • Claimed By : Insta User- nikki_chauhann567
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later