X
X

Fact Check: ट्रंप के टैरिफ बढ़ाने की धमकियों के बीच अजित डोभाल ने नहीं दिया अमेजन को मोबाइल से हटाने वाला बयान

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के टैरिफ बढ़ाने के बयानों के बीच एनएसए अजित डोभाल ने नहीं कही अमेजन को मोबाइल से डिलीट करने की बात। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट फेक है।

Ajit Doval on US Tarrif fake statement

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। यूएस के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर पहले से 50 फीसदी टैरिफ लगाया हुआ है। अब ट्रंप ने रूस से व्यापार जारी रखने पर 500 और ईरान के व्यापारिक साझेदारों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का बयान दिया है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है। इसमें दावा किया जा रहा है, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल ने कहा है कि सभी भारतीय अपने मोबाइल से अमेजन को हटाकर टैरिफ वार में अमेरिका को झटका दे सकते हैं।

विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल दावा फेक निकला। डोभाल ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है।

क्या है वायरल पोस्ट?

विश्वास न्यूज के टिपलाइन नंबर +91 9599299372 पर यूजर ने इस पोस्ट को शेयर किया है।

इंस्टाग्राम यूजर shree__shyam__tractars ने 13 जनवरी 2026 को इस पोस्ट (आर्काइव लिंक) को शेयर किया है। इसमें लिखा है, “डोभाल के इस खुलासे ने सबको हिला कर रख दिया सभी भारतीय अमेजॉन को अपने मोबाइल से हटा कर, टैरिफ वार के लिए अमेरिका को झटका दे सकते है, घर बैठे बैठे अपने मोबाइल की पावर से अमेरिका को आप झुका सकते है, हम सब की जिम्मेदार भी है। मुसीबत में देश से बढ़कर कुछ भी नहीं, अमेज़न में प्रति दिन 60 लाख ऑर्डर आते है, अगर प्रत्येक ऑर्डर पर 100 रुपए भी कमाता होगा, तो एक दिन की कमाई 60 करोड़, एक साल की 2190000000000 समझे, सिर्फ अमेजन हटा कर, अमेरिका को मुंह तोड़ जवाब देना है, ऐभारत की आबादी को एहसाह करा दो, ये आबादी सिर्फ होगी भारत की बर्बादी के लिए नहीं हैं, ये आबादी भारत को दुनिया के एक नंबर पर ले जाने वाली आबादी है, जय हिंद इससे बढ़कर स्वाधीनता दिवस का तोहफा, भारत मां के लिए कुछ भी नहीं है। अमेरिका से अकेली सरकार क्यों लड़े, हमारा भी तो देश है। जय हिंद, वन्दे मातरम्।”

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने सबसे पहले कीवर्ड से टैरिफ वार के बारे में गूगल पर सर्च किया। नवभारत टाइम्स की वेबसाइट पर 13 जनवरी को छपी रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने ईरान के व्यापारिक साझेदारों पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा की है। भारत भी ईरान के व्यापारिक साझेदारों में शामिल है। भारत पर पहले से ही 50 प्रतिशत अमेरिकी टैरिफ लागू है। इससे पहले ट्रंप ने यह भी कहा था कि जो देश रूस से व्यापार जारी रखेंगे, उन पर 500 फीसदी तक टैरिफ लगाया जा सकता है।

इसके बाद हमने अजित डोभाल के वायरल बयान के बारे में कीवर्ड से गूगल पर सर्च किया तो ऐसी कोई मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली। अगर डोभाल ऐसा कोई बयान देते तो मीडिया की सुर्खियों में जरूर होता।

इस बारे में हमने दैनिक जागरण की तरफ से गृह मंत्रालय कवर करने वाले विशेष संवाददाता नीलू रंजन से संपर्क कर उनको वायरल पोस्ट भेजी। उन्होंने कहा कि डोभाल ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। यह पोस्ट फर्जी है।

इसी तरह से दिवाली से पहले कई बार पीएम मोदी के नाम से चीनी सामान के बहिष्कार का फर्जी मैसेज वायरल हो चुका है। दिवाली के दौरान ही गृह मंत्रालय के नाम कथित अधिकारी के नाम से भी चीनी सामान के ​बहिष्कार की अपील वायरल हो चुकी है। विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में दोनों दावे फर्जी पाए गए थे।

फेक पोस्ट शेयर करने वाले यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। यूजर के 73 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के टैरिफ बढ़ाने के बयानों के बीच एनएसए अजित डोभाल ने नहीं कही अमेजन को मोबाइल से डिलीट करने की बात। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट फेक है।

  • Claim Review : अजीत डोभाल ने कहा है कि सभी भारतीय अपने मोबाइल से अमेजॉन को हटाकर टैरिफ वार में अमेरिका को झटका दे सकते हैं।
  • Claimed By : Insta User- shree__shyam__tractars
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later