X
X

Fact Check: ब‍िहार के जेडीयू व‍िधायक श्‍याम रजक के न‍िधन की उड़ी अफवाह, FAKE है वायरल पोस्‍ट

ब‍िहार के जेडीयू व‍िधायक श्‍याम रजक के न‍िधन से जुड़ी पोस्‍ट फेक है। वह एकदम स्वस्थ हैं। उनकी एक पुरानी तस्‍वीर का दुरुपयोग करते हुए उनके न‍िधन की अफवाह उड़ाई गई है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। ब‍िहार के फुलवारी शरीफ व‍िधानसभा से जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के व‍िधायक श्याम रजक के निधन के नाम पर सोशल मीड‍िया पर कई पोस्‍ट वायरल हो रही हैं। इनमें दावा क‍िया जा रहा है क‍ि उनका न‍िधन हो गया है। इसे सच मानकर कुछ सोशल मीड‍िया यूजर्स शेयर कर रहे हैं।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में वायरल पोस्‍ट को फेक पाया। श्‍याम रजक के न‍िधन की खबर झूठी है। इस संबंध में उनकी ओर से साइबर थाने में श‍िकायत की गई है। इसके अलावा उन्होंने स्वयं सामने आकर इस अफवाह का खंडन किया है।

क्या हो रहा है वायरल?

फेसबुक यूजर ‘Kapil Kishan Yadav’ ने 21 नवंबर 2026 को एक पोस्‍ट करते हुए दावा क‍िया, “दलितों के नेता पूर्व सांसद पूर्व मंत्री वर्तमान विधायक श्याम रजक जी अब इस दुनिया में नहीं रहे, भावपूर्ण श्रद्धांजलि! शत शत नमन!”

वायरल पोस्‍ट के कंटेंट को यहां ज्‍यों का त्‍यों लिखा गया है। इस पोस्‍ट को सच मानकर कई यूजर्स वायरल कर रहे हैं। पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखा जा सकता है।

पड़ताल

विश्वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट की सच्‍चाई जानने के ल‍िए सबसे पहले गूगल ओपन सर्च टूल का इस्‍तेमाल क‍िया। वायरल दावे के आधार पर कीवर्ड सर्च करने पर हमें ‘न्‍यूज 18’ की वेबसाइट पर मौजूद एक खबर म‍िली। 21 नवंबर 2026 की इस खबर में बताया गया क‍ि बिहार के वरिष्ठ नेता और फुलवारी शरीफ से विधायक श्याम रजक के निधन की झूठी खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उनकी ओर से पटना साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

सर्च के दौरान हमें ‘दर्श न्‍यूज’ नाम के एक यूट्यूब चैनल पर श्‍याम रजक का बयान म‍िला। 21 नवंबर 2026 के इस वीड‍ियो में उन्होंने खुद सामने आकर इस अफवाह का खंडन क‍िया है।

जांच को आगे बढ़ाते हुए वायरल पोस्‍ट में इस्‍तेमाल की गई तस्‍वीर के बारे में पता लगाया गया। गूगल लेंस टूल पर सर्च करने पर यह तस्‍वीर हमें ‘नौकरशाही डॉट कॉम’ नाम की वेबसाइट पर म‍िली। 18 मार्च 2019 की एक खबर में बताया गया क‍ि श्याम रजक ने एम्‍स में इलाज के दौरान फेसबुक पर एक मार्मिक पोस्ट लिखी थी। इसमें उन्‍होंने नीतीश कुमार के साथ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को मदद के लिए शुक्रिया अदा किया था।

जांच को आगे बढ़ाते हुए श्‍याम रजक के फेसबुक अकाउंट को स्‍कैन क‍िया गया। 19 मार्च 2019 की पोस्‍ट में श्‍याम रजक ने वायरल तस्‍वीर को पहली बार पोस्‍ट क‍िया था। इस तस्‍वीर को यहां देखा जा सकता है।

विश्वास न्‍यूज ने अधिक जानकारी के लिए ‘दैनिक जागरण’, पटना के ब्यूरो चीफ अरुण अशेष से संपर्क किया और उनके साथ वायरल पोस्‍ट शेयर क‍िया। उन्‍होंने इसे फेक बताया। उन्‍होंने श्‍याम रजक के न‍िजी सच‍िव प्रवीण कुमार पाठक के द्वारा पटना साइबर थाना में दर्ज कराई गई श‍िकायत हमें भेजी, जिसे नीचे देखा जा सकता है।

क्या है संदर्भ?

सोशल मीडिया पर अक्सर मशहूर हस्तियों और राजनेताओं के निधन की झूठी खबरें वायरल होती रहती हैं। विश्वास न्यूज समय-समय पर ऐसे दावों की पड़ताल कर अपने पाठकों के सामने इनका सच लाता रहा है। ऐसी ही कुछ फैक्‍ट चेक रिपोर्ट्स को यहां, यहां और यहां पढ़ा जा सकता है।

अंत में हमने फेक पोस्‍ट करने वाले फेसबुक यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि इस यूजर को करीब छह हजार लोग फॉलो करते हैं। यूजर 2018 से फेसबुक पर सक्रिय है। यूजर ने प्रोफाइल में खुद को द‍िल्‍ली का रहने वाला बताया है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि ब‍िहार के जेडीयू व‍िधायक श्‍याम रजक के न‍िधन से जुड़ी पोस्‍ट फेक है। वह एकदम स्वस्थ हैं। उनकी एक पुरानी तस्‍वीर का दुरुपयोग करते हुए उनके न‍िधन की अफवाह उड़ाई गई है।

  • Claim Review : ब‍िहार के विधायक श्याम रजक का न‍िधन।
  • Claimed By : FB User Kapil Kishan Yadav
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later