X
X
  • Rajesh Upadhyay
  • पद: एडिटर-इन-चीफ और एग्जीक्यूटिव प्रेसिडेंट
  • rajeshu

बायो: राजेश उपाध्याय वरिष्ठ पत्रकार और शोधकर्ता हैं, जिनके पास पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का समृद्ध अनुभव है। उन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया का गहन अनुभव और ज्ञान है। डिजिटल और प्रिंट मीडिया दोनों की गहरी समझ के साथ, उन्होंने देश के कई प्रमुख संगठनों में मीडिया टीमों को आकार देने और स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दैनिक जागरण समूह से जुड़ने से पहले, वह दैनिक भास्कर और हिंदुस्तान टाइम्स समूह से जुड़े रहे हैं, जहां उन्होंने डिजिटल और प्रिंट टीमों की स्थापना में अहम भूमिका निभाई है। जागरण समूह में अपनी वर्तमान भूमिका में, वह डिजिटल के एडिटर-इन-चीफ हैं। वर्तमान में वे फैक्‍ट चेकिंग और मीडिया साक्षरता टीम विश्‍वास न्‍यूज को लीड करते हैं। विश्‍वास न्‍यूज आईएफसीएन द्वारा प्रमाणित जागरण न्यू मीडिया की फैक्ट चेकिंग यूनिट है। राजेश उपाध्याय जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट-ग्रेजुएट होने के साथ आईआईएम इंदौर के एडिटोरियल डेवलपमेंट प्रोग्राम के एल्युमिनाई होने के साथ-साथ जीएनआई (Google News Initiative) इंडिया ट्रेनिंग नेटवर्क के ट्रेनर भी हैं। इसके अलावा इनके पास खोजी पत्रकारिता, मीडिया साक्षरता और पब्लिक पॉलिसी में विभिन्न अंतरराष्ट्रीय सर्टिफिकेशन हैं। उन्हें भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), MICA और IIM इंदौर में विशेषज्ञ और अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाता रहा है।

योग्यता: जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में पोस्ट-ग्रेजुएट होने के साथ ही वे एडिटोरियल डेवलपमेंट प्रोग्राम, आईआईएम, इंदौर के एल्युमिनाई हैं।

सर्टिफिकेशन:

•गूगल न्यूज इनिएशटिव फैक्ट-चेकिंग एंड न्यूज वेरिफिकेशन ट्रेनर
•इंग्लिश फॉर मीडिया लिटरेसी (पेंसिलवेनिया यूनिवर्सिटी)
•इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग इन प्लेटफॉर्म्स (नाइट सेंटर फॉर जर्नलिज्म) एडवांस्ड मास्टर पब्लिक पॉलिसी एनालिसिस (यूडेमी)
•मास्टरिंग एजाइल स्क्रम प्रोजेक्ट मैनेजमेंट (यूडेमी)

प्रोफेशनल डेवलपमेंट: राजेश उपाध्याय आईएफसीएन, जीएनआई, मेटा, क्राउडटैंगल, आईसीएफजी, INMA कांग्रेस, WAN IFRA, ग्‍लोबल हिंदी एक्‍सीलेंस (सिंगापुर) की तरफ से पत्रकारिता, फैक्ट चेकिंग और मीडिया लिटरेसी पर आयोजित कई अंतराराष्‍ट्रीय वर्कशॉप्स में शामिल हो चुके हैं।

Fact Check Stories By : Rajesh Upadhyay

नवीनतम पोस्ट