X
X

Fact Check:  सही-सलामत हैं अभिनेता प्रकाश राज, निधन की अफवाह वायरल

विश्वास न्यूज ने पड़ताल में अभिनेता प्रकाश राज के निधन के दावे से वायरल पोस्ट को फर्जी पाया। प्रकाश राज के निधन से जुड़ी यह पोस्ट महज अफवाह है। सोशल मीडिया पर गलत दावा शेयर किया जा रहा है।

  • By: Jyoti Kumari
  • Published: Jun 4, 2025 at 03:58 PM
  • Updated: Jun 4, 2025 at 05:01 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें अभिनेता प्रकाश राज की फोटो लगी हुई है। दावा किया जा रहा है कि प्रकाश राज का निधन हो गया है। इस दावे को सच मानकर कमेंट्स में लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

विश्वास न्यूज ने जांच में वायरल दावे को फर्जी पाया। अभिनेता प्रकाश राज के निधन से जुड़ी यह पोस्ट महज अफवाह है। अभिनेता पूरी तरह से स्वस्थ हैं और उनकी मृत्यु की खबर झूठी है।

क्या है वायरल पोस्ट में ?

इंस्टाग्राम यूजर _alone.stautas_ ने 31 मई 2025 को वायरल पोस्ट को शेयर किया है। पोस्ट पर लिखा हुआ है,”Miss you sar

Rip अब नहीं रहे साउथ के एक्टर सर।”

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस दावे को सच समझ के शेयर किया है। पोस्ट का आर्काइव लिंक यहां देखें।

पड़ताल

वायरल दावे की पड़ताल के लिए हमने गूगल ओपन सर्च का इस्तेमाल किया। हमने संबंधित कीवर्ड से गूगल पर सर्च किया। हमें न्यूज़ सर्च में ऐसी कोई भी विश्वसनीय न्यूज़ रिपोर्ट नहीं मिली, जिससे वायरल दावे की पुष्टि हो। हालांकि, हमें 2 जून और 4 जून 2025 को प्रकाशित कई न्यूज रिपोर्ट्स मिली, जिसमें प्रकाश राज को लेकर खबर प्रकाशित की गई है।

जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने प्रकाश राज के सोशल मीडिया हैंडल को चेक किया। प्रकश राज ने अपने एक्स हैंडल से 1 जून 2025 को पोस्ट शेयर की है,  जबकि यूजर ने वायरल पोस्ट को 31 मई 2025 को शेयर किया है। जिससे साफ़ है कि वायरल दावा फर्जी है।

वायरल पोस्ट को लेकर हमने मुंबई में बॉलीवुड को कवर करने वालीं दैनिक जागरण की वरिष्ठ पत्रकार स्मिता श्रीवास्तव से बातचीत की। उन्होंने वायरल दावे को फर्जी बताया है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसी कोई खबर होती तो उन्हें इस बारे में जानकारी जरूर होती और मीडिया की सुर्ख़ियों में इससे  जुड़ी खबर होती।

समय-समय पर मशहूर हस्तियों के निधन से जुड़े फेक दावे सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं,जिनकी पड़ताल विश्वास न्यूज की वेबसाइट पर पढ़ी जा सकती है।

अंत में हमने पोस्ट को शेयर करने वाले यूजर की प्रोफाइल को स्कैन किया। पता चल कि  यूजर को 7,644 लोग फॉलो करते हैं। यूजर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर ज्यादातर ऐसी ही पोस्ट शेयर की गई है। यूजर ने कई एआई और हादसों से जुड़े फर्जी दावों को शेयर किया है। 

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने पड़ताल में अभिनेता प्रकाश राज के निधन के दावे से वायरल पोस्ट को फर्जी पाया। प्रकाश राज के निधन से जुड़ी यह पोस्ट महज अफवाह है। सोशल मीडिया पर गलत दावा शेयर किया जा रहा है।

  • Claim Review : प्रकाश राज का निधन हो गया है।
  • Claimed By : इंस्टाग्राम यूजर - _alone.stautas_
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later