Fact Check: कोर्ट में जज के रील बनाने का दावा गलत, वायरल वीडियो वास्तविक नहीं शूटिंग का है
विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि कोर्ट में रील बनाते शख्स के वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। वीडियो में दिख रहा शख्स असली जज नहीं है, बल्कि एक्टर नरेश गोसाईं हैं। वायरल वीडियो किसी शूटिंग का है।
- By: Jyoti Kumari
- Published: Aug 14, 2025 at 04:16 PM
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। देश में रील बनाने के ट्रेंड्स के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति को कथित कोर्ट रूम के भीतर रील बनाते हुए देखा जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि जो व्यक्ति ऐसा कर रहा है, वह इस कोर्ट के जज हैं। वीडियो को शेयर का दावा किया जा रहा है कि जज फैसला सुनाने की जगह कथित तौर पर रील बना रहे हैं।
विश्वास न्यूज ने वायरल पोस्ट की जांच की। दावा गलत साबित हुआ। असल में वायरल वीडियो में दिख रहे शख्स असली जज नहीं है, बल्कि एक्टर नरेश गोसाई हैं और वायरल वीडियो शूटिंग के सेट का है।
क्या हो रहा है वायरल
इंस्टाग्राम यूजर sumitdhankhar109 ने 12 अगस्त 2025 को वीडियो को पोस्ट करते हुए दावा किया, “रील बनाने का नशा ही ऐसा है जज साहब भी इसके आदि हो गए हैं भरी कोर्ट में फीलिंग ले रहे हैं,फैसला बाद में सुनाऊंगा, पहले बदमाशी वाली रील बनाऊंगा”
कई यूजर्स ने इसे समान दावे के साथ शेयर किया है। आकाईव वर्जन यहां देखें।
पड़ताल
वायरल वीडियो की पड़ताल के हमने सबसे पहले वीडियो को ध्यान से देखा। वीडियो में हमें बड़े-बड़े कैमरे नजर आए, जो शूटिंग में इस्तेमाल होते हैं। जिससे साफ है कि यह वीडियो असली नहीं है, बल्कि शूटिंग का है।

जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने वीडियो के स्क्रीनशॉट निकाले और उन्हें गूगल लेंस की मदद से सर्च किया। हमें वीडियो नरेश गोसाईं के इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिला। वीडियो को 28 जुलाई 2025 को पोस्ट किया हुआ है। कैप्शन में इसे शूटिंग का बताया गया है।
हमें वीडियो नरेश गोसाईं के फेसबुक पेज पर भी मिला। वीडियो को शूटिंग का बताया गया है।
जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने नरेश गोसाईं के बारे में गूगल पर सर्च किया। नरेश गोसाईं ने कई टीवी विज्ञापनों में काम किया है। इसके साथ ही उन्होंने दबंग 3, जर्सी, हीरोपंती 2, एनएच10, ओए लकी! लकी ओए! जैसी कई फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं।
वायरल पोस्ट को लेकर हमने मुंबई में एंटरटेनमेंट के सीनियर जर्नलिस्ट पराग छापेकर से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि वीडियो में जो शख्स हैं,वो एक्टर हैं और कई फिल्मों और सीरियल में काम कर चुके हैं।
अंत में हमने वीडियो को शेयर करने वाले यूजर को स्कैन किया। पता चला कि यूजर को 190 लोग फॉलो करते हैं।
विश्वास न्यूज समय-समय पर ऐसे कई दावों की जांच कर चुका, जिनकी पड़ताल को विश्वास न्यूज की वेबसाइट पर पढ़ा जा सकता है।
निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि कोर्ट में रील बनाते शख्स के वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। वीडियो में दिख रहा शख्स असली जज नहीं है, बल्कि एक्टर नरेश गोसाईं हैं। वायरल वीडियो किसी शूटिंग का है।
- Claim Review : जज फैसला सुनाने की जगह कथित तौर पर रील बना रहे हैं।
- Claimed By : Insta User- sumitdhankhar109
- Fact Check : झूठ
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...












