Quick Fact Check: सोनिया गांधी के पैर छूते युवा कांग्रेस के नेता की तस्वीर फिर हुई मनमोहन सिंह के नाम पर वायरल
विश्वास न्यूज की पड़ताल में पता चला कि ‘सोनिया गांधी का पैर छूते मनमोहन सिंह’ वाली पोस्ट फर्जी है। सोनिया गांधी का पैर युवा कांग्रेस का कोई कार्यकर्ता छू रहा था। ओरिजनल तस्वीर नवंबर 2011 में नई दिल्ली में हुए युवा कांग्रेस के सम्मेलन की है। इसे कुछ यूजर्स झूठे दावे के साथ कई बार वायरल कर चुके हैं।
- By Vishvas News
- Updated: January 20, 2020

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक बार फिर से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की वह तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें पगड़ी पहने हुए एक शख्स को उनका पैर छूते हुए देखा जा सकता है। यूजर्स दावा कर रहे हैं कि तस्वीर में दिख रहे शख्स पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह है।
विश्वास न्यूज ने इस तस्वीर की पहले भी पड़ताल की थी।
हमारी जांच में पता चला कि सोनिया गांधी का पैर छू रहा शख्स भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के सम्मेलन में पहुंचा कोई प्रतिनिधि था। इसे कुछ यूजर्स ने मनमोहन सिंह के नाम से वायरल कर दिया था। ओरिजनल तस्वीर 29 नवंबर 2011 को क्लिक की गई थी। तस्वीर नई दिल्ली में उस वक्त आयोजित युवा कांग्रेस के सम्मेलन की है। पड़ताल को विस्तार से यहां पढ़ें।
इस बार कौन कर रहा है वायरल
इस बार सोनिया गांधी की पुरानी तस्वीर को गलत दावे के साथ वायरल करने वाले यूजर का नाम पंकज सिंह राजपूत है। पंकज ने यह तस्वीर 16 जनवरी 2020 को शेयर की है। यूजर बिहार के छपरा का रहने वाला है।

पूरी पड़ताल यहां पढ़ें
निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में पता चला कि ‘सोनिया गांधी का पैर छूते मनमोहन सिंह’ वाली पोस्ट फर्जी है। सोनिया गांधी का पैर युवा कांग्रेस का कोई कार्यकर्ता छू रहा था। ओरिजनल तस्वीर नवंबर 2011 में नई दिल्ली में हुए युवा कांग्रेस के सम्मेलन की है। इसे कुछ यूजर्स झूठे दावे के साथ कई बार वायरल कर चुके हैं।
- Claim Review : दावा किया जा रहा है कि मनमोहन सिंह सोनिया गांधी का पैर छू रहे हैं।
- Claimed By : फेसबुक यूजर पंकज सिंह राजपूत
- Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
-
वॅाट्सऐप नंबर 9205270923
-