X
X

Fact Check: महिला पर अत्याचार करते शख्स का वीडियो स्क्रिप्टेड, सांप्रदायिक दावे के साथ किया जा रहा वायरल

महिला पर अत्याचार करते शख्स के वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। असल में वायरल हो रहा वीडियो किसी असली घटना का नहीं, बल्कि स्क्रिप्टेड है।

  • By: Pragya Shukla
  • Published: Dec 22, 2025 at 03:06 PM
  • Updated: Dec 22, 2025 at 03:46 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक महिला पर अत्याचार करने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स महिला की अंगुली काट रहा है और बेड पर एक आदमी को बांध कर रखा गया है। यूजर्स इस वीडियो को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि मुस्लिम शख्स ने हिंदू महिला पर अत्याचार किया हैं। 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। असल में वायरल हो रहा वीडियो किसी असली घटना का नहीं, बल्कि स्क्रिप्टेड है। स्क्रिप्टेड वीडियो को अब यूजर्स गलत दावे के साथ शेयर कर रहे हैं। 

क्या हो रहा है वायरल?

इंस्टाग्राम यूजर ‘tejveer_fitness’ ने 16 दिसंबर 2025 को वायरल वीडियो को शेयर किया है। वीडियो पर लिखा हुआ है, “कट्टर हिन्दू कट्टर सनातनी फॉलो करें…यह वीडियो को इतना शेयर कीजिये कि हमारे हिन्दू बहन लव जिहाद से बच सके।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें वीडियो ‘sarfaraz_mughal77’ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिला। वीडियो को 21 दिसंबर 2025 को शेयर किया गया था। मौजूद जानकारी के मुताबिक, वीडियो ‘द टी मैन’ नाम की एक फिल्म के बिहाइंड द सीन्‍स का है। 

sarfaraz_mughal77 के इंस्टाग्राम अकाउंट को खंगालने पर हमने पाया कि यूजर ने इस फिल्म के कई अन्य बिहाइंड द सीन्‍स वीडियो अपने अकाउंट पर शेयर किए हैं। 29 नवंबर 2025 को sarfaraz_mughal77 ने  ‘द टी मैन’ फिल्म के पोस्टर को भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। 

इंस्टाग्राम अकाउंट के बायो में मौजूद जानकारी के मुताबिक, यूजर का नाम सरफराज मुगल (Sarfaraz Mughal) है। यूजर ने बायो में खुद को  स्पीकर, मॉडल और कंटेंट क्रिएटर बताया है। साथ ही खुद को ‘TBFI’ का सीईओ भी बताया है। इसके बारे में खंगालने पर हमने पाया कि यह पाकिस्तान में स्थित है। साथ ही हमने पाया कि यूजर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई टिकटॉक वीडियो शेयर किए हैं। हमने एक्सप्रेस वीपीएन टूल की मदद से सरफराज के टिक टॉक अकाउंट को खंगाला और पाया कि वह पाकिस्तान का रहने वाला है। 

अधिक जानकारी के लिए हमने पाकिस्तान के पत्रकार नियामत खान से संपर्क किया। उन्होंने सरफराज मुगल को पाकिस्तान का कंटेंट क्रिएटर बताया है।

हमने सरफराज मुगल से इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क किया है। रिप्लाई आने पर स्टोरी को अपडेट कर दिया जाएगा।

अंत में हमने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को 33.9 हजार लोग इंस्‍टाग्राम पर फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि महिला पर अत्याचार करते शख्स के वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। असल में वायरल हो रहा वीडियो किसी असली घटना का नहीं, बल्कि स्क्रिप्टेड है। स्क्रिप्टेड वीडियो को अब यूजर्स गलत दावे के साथ शेयर कर रहे हैं। 

  • Claim Review : मुस्लिम शख्स ने हिंदू महिला पर किया अत्याचार।
  • Claimed By : Inst User tejveer_fitness
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later