X
X

Fact Check : एक्टर अली असगर ने नहीं छोड़ी एक्टिंग, हज के वक्त ली गई तस्वीर को शेयर कर किया जा रहा फर्जी दावा  

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा दावा फर्जी है। अली असगर ने एक्टिंग नहीं छोड़ी है। उनकी यह तस्वीर हज 2024 के दौरान की है।

  • By: Umam Noor
  • Published: Jul 24, 2025 at 03:18 PM
  • Updated: Jul 24, 2025 at 03:43 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। एक्टर अली असगर की एक तस्वीर वायरल हो रही है। वायरल फोटो सऊदी में मौजूद मुसलमानों के पवित्र स्थल काबा शरीफ के सामने ली गई सेल्फी की है। तस्वीर को शेयर करते हुए यूजर दावा कर रहे हैं कि अली असगर ने एक्टिंग छोड़ दी है।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा दावा फर्जी है। अली असगर ने एक्टिंग नहीं छोड़ी है। उनकी यह तस्वीर हज 2024 के दौरान की है।

क्या है वायरल पोस्ट में ?

फेसबुक यूजर ने वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, “जिस कॉमेडी से करोड़ों दिलों को हँसाया। आज उसी Ali Asgar ने कैमरे को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। वो ‘दादी’ बनकर टीवी पर सबका दिल जीतते थे, लेकिन अब कहते हैं — “दुनिया का मंच छोड़कर, मैंने अपने रब का रास्ता पकड़ लिया है।”

पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें।

पड़ताल

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले गूगल लेंस के जरिए वायरल फोटो को सर्च किया। सर्च करने पर हमें यह तस्वीर अली असगर  के इंस्टाग्राम हैंडल पर 7 जून को अपलोड की हुई मिली। दी गई जानकारी के अनुसार, यह पिछले साल ईद उल अजहा के मौके पर  सऊदी की तस्वीर है।

22 जून 2024 की टाइम्स ऑफ़ इंडिया की खबर में बताया गया, अली असगर ने इस साल हज अदा किया और अपने इंस्टाग्राम पर इस मौके की कई तस्वीरें और वीडियो भी शेयर की हैं।

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने अली असगर के एक्टिंग छोड़े जाने से जुड़े दावे के बारे में सर्च किया। सर्च करने पर हमें 18 अगस्त 2022 को दैनिक जागरण की वेबसाइट की एक खबर मिली। खबर में अली असगर के कपिल शर्मा शो छोड़ जाने से जुड़ी जानकारी दी गई है। अली असगर के हवाले से बताया गया, ‘मैं रचनात्मक रूप से संतुष्ट नहीं था, क्योंकि मेरा कैरेक्टर (नानी) नहीं बढ़ रहा था। मैंने ऑस्ट्रेलिया (2017) जाने से पहले ही टीम को इसके बारे में सूचित कर दिया था। मेरे पास दादी के रूप में दिखाने के लिए बहुत कुछ था, जो कि नानी के चरित्र के साथ नहीं था। जब मेरे कॉन्ट्रैक्ट को रिव्यू करने का समय आया, तो मैंने टीम के साथ अपने दिल की बात शेयर की। उन्हें साफ कर दिया कि मैं इस टीम में आगे बने रहने के लिए तैयार नहीं हूं।’

इसी बुनियाद पर हमने अपनी पड़ताल आगे बढ़ाई और यह जानने की कोशिश की कि क्या अली असगर ने एक्टिंग छोडने जैसी कोई बात कही है। हमने उनके फेसबुक हैंडल और इंस्टाग्राम हैंडल को सर्च किया। हमें इन दोनों ही सोशल मीडिया हैंडल पर ऐसे कोई जानकारी नहीं मिली।

वायरल पोस्ट से जुड़ी पुष्टि के लिए हमने अली असगर से संपर्क करते हुए वायरल दावा उनके साथ शेयर किया। उन्होंने हमें बताया,मैंने  एक्टिंग नहीं छोड़ी है। यह बिल्कुल  फर्जी खबर है।”

अब बारी थी फर्जी  पोस्ट को शेयर रे करने करने वाले फेसबुक यूजर की सोशल स्कैनिंग करने की। हमने पाया कि यूजर को साढ़े पांच हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते है। वहीं, यूजर के बायो के अनुसार, वह लखनऊ के रहने वाले हैं।  

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा दावा फर्जी है। अली असगर ने एक्टिंग नहीं छोड़ी है। उनकी यह तस्वीर हज 2024 के दौरान की है।

  • Claim Review : अली असगर ने एक्टिंग छोड़ दी है।
  • Claimed By : FB User- MD Shadab Khan
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later