X
X

Fact Check: विरोध प्रदर्शन का यह वीडियो लद्दाख का नहीं, नेपाल का है

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि लद्दाख में विरोध प्रदर्शन के नाम पर वायरल हो रहा वीडियो असल में नेपाल के चितवन जिले का है। वायरल हो रहा  दावा गलत है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)।  लद्दाख को राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर हुए आंदोलन के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है,  जिसमें कुछ लोगों को एक इमारत  में तोड़फोड़ करते और प्रदर्शन करते देखा जा सकता है। वीडियो को लद्दाख का बताते हुए शेयर किया जा रहा है।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। असल में वायरल वीडियो लद्दाख के प्रदर्शन का नहीं, बल्कि नेपाल का है।

क्या हो रहा है वायरल?

फेसबुक यूजर ‘Mohit Choudhary’ ने 27 सितंबर 2025 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “ये नेपाल नहीं लद्दाख है, सरहदे बदलती है संघर्ष नहीं*।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल

वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने वीडियो को गौर से देखा। वीडियो में दिख रही इमारत  के ऊपर जिल्ला प्रशासन कार्यालय लिखा देखा जा सकता है।

गूगल ट्रांसलेट का इस्तेमाल करने पर पता चला कि नेपाली भाषा में जिला को जिल्ला लिखा जाता है।

हमें शक हुआ कि यह वीडियो नेपाल का हो सकता है।

कीवर्ड्स से ढूंढ़ने पर हमें कई खबरें मिलीं, जिनमें बताया गया था कि प्रदर्शनकारियों ने 9 सितंबर 2025 को चितवन जिले के  जिला प्रशासन कार्यालय में आग लगा दी थी।

हमें 9 सितंबर के कई सोशल मीडिया पोस्ट मिले, जिनमें बताया गया था कि यह वीडियो नेपाल के चितवन जिले का है।

गूगल मैप्स पर ढूंढ़ने पर हमें चितवन जिले के जिला प्रशासन कार्यालय की कई तस्वीरें मिलीं, जो वायरल वीडियो में दिख रही इमारत  से मैच होती हैं।

इसके बाद हमने नेपाल में स्वतंत्र फैक्ट चेकर दीपक अधिकारी से भी बात की, जिन्होंने कन्फर्म किया कि वीडियो नेपाल का ही है।

लद्दाख विरोध  प्रदर्शन को लेकर ज्यादा जानकारी इन ख़बरों में पढ़ सकते हैं ।

अंत में हमने वीडियो को गलत जानकारी के साथ शेयर करने वाले यूजर Mohit Choudhary (मोहित चौधरी) के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को करीब 8 हजार लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि लद्दाख में विरोध प्रदर्शन के नाम पर वायरल हो रहा वीडियो असल में नेपाल के चितवन जिले का है। वायरल हो रहा  दावा गलत है।

  • Claim Review : विरोध प्रदर्शन का यह वीडियो लद्दाख का है
  • Claimed By : Facebook user 'Mohit Choudhary'
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later