Fact Check : कर्नाटक में दिखे तेंदुए के वीडियो को महाराष्ट्र का बताकर किया जा रहा वायरल
विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। यह वीडियो कर्नाटक के गदग जिले के बिंकादकट्टी गांव के पास का है। वायरल वीडियो का महाराष्ट्र से कोई संबंध नहीं है।
- By Vishvas News
- Updated: April 21, 2023

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज): सोशल मीडिया पर रोड के किनारे बैठे एक तेंदुए का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह तेंदुआ महाराष्ट्र के पुणे शहर में देखने को मिला है।
विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। यह वीडियो कर्नाटक के गदग जिले के एक बिंकादकट्टी गांव के पास का है। वायरल वीडियो का महाराष्ट्र से कोई संबंध नहीं है।
क्या हो रहा है वायरल ?
फेसबुक यूजर ‘लर्न करो अर्न करो’ ने 21 अप्रैल 2023 को वायरल वीडियो को शेयर किया है। यूजर ने वीडियो को शेयर करते हुए इसे ‘संत तुकाराम नगर भोसरी, पुणे का बताया है।’
पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखा जा सकता है।
पड़ताल
वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स से सर्च करना शुरू किया। इस दौरान हमें वायरल वीडियो न्यूज़ फर्स्ट कन्नड़ पर मिला। वीडियो को 17 अप्रैल 2023 को अपलोड किया गया है। दी गई जानकारी के मुताबिक, ”वीडियो कर्नाटक के बिंकादकट्टी गांव के गदग हाईवे के पास का है।”
अन्य न्यूज रिपोर्ट्स को यहां पर देखा जा सकता है।
पड़ताल के दौरान हमें वायरल दावे से जुड़ी एक रिपोर्ट कन्नड़ न्यूज़18 की वेबसाइट पर मिली। रिपोर्ट के अनुसार, बिंकादकट्टी के पास गदग रोड पर एक तेंदुआ देखा गया है। वहां से गुजरने वाले कुछ लोगों ने तेंदुए के दृश्यों को अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया।
अन्य न्यूज रिपोर्ट्स को यहां देखा जा सकता है।
एबीपी न्यूज पर 17 अप्रैल 2023 को प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र के पुणे शहर के रिहायशी इलाके में तेंदुआ देखने को मिला था। रिपोर्ट में तेंदुए का वीडियो मौजूद है, जो कि वायरल वीडियो से काफी अलग है।
अधिक जानकारी के लिए हमने कर्नाटक के स्थानीय पत्रकार यसीर खान से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया, ”वायरल दावा गलत है। यह वीडियो बिंकादकट्टी के पास गदग रोड का है। वहीं पर एक-दो दिन पहले तेंदुआ देखने को मिला था। वन विभाग की टीम तेंदुए को सर्च करने में लगी हुई है। अभी तक तेंदुआ पकड़ा नहीं गया है।”
पड़ताल के अंत में हमने वायरल वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के प्रोफाइल को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को ज्यादा लोग फॉलो नहीं करते हैं।
निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। यह वीडियो कर्नाटक के गदग जिले के बिंकादकट्टी गांव के पास का है। वायरल वीडियो का महाराष्ट्र से कोई संबंध नहीं है।
- Claim Review : संत तुकाराम नगर भोसरी, पुणे में दिखा तेंदुआ।
- Claimed By : फेसबुक यूजर लर्न करो अर्न करो
- Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
-
वॅाट्सऐप नंबर 9205270923
-