X
X

Fact Check : होली पर JIO नहीं दे रहा 700 रुपये का इनाम, Fake पोस्‍ट वायरल

जियो की ओर से होली पर सात सौ रुपये का इनाम देने का दावा गलत है। कंपनी की ओर से ऐसा कोई ऑफर जारी नहीं किया गया है।

नई दिल्ली (Vishvas News)। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्‍लेटफॉर्म पर होली को लेकर एक पोस्‍ट शेयर की जा रही है। इसमें दावा किया जा रहा है कि होली के मौके पर जियो कंपनी की ओर से सात सौ रुपये का इनाम दिया जा रहा है। विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट की विस्‍तार से जांच की।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा पूरी तरह से गलत है। कंपनी की ओर से होली पर ऐसा कोई ऑफर नहीं दिया जा रहा है। इस तरह के किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से आर्थिक नुकसान हो सकता है।

क्‍या हो रहा है वायरल

फेसबुक पेज होली इनाम ने 10 मार्च को एक पोस्‍ट करते हुए दावा किया, “होली के अवसर पर सभी JIO उपभोक्‍ताओं को 700 का इनाम।”

वायरल पोस्‍ट के कंटेंट को यहां ज्‍यों का त्‍यों ही लिखा गया है। इसे सच मानकर कई यूजर्स शेयर कर रहे हैं।

पड़ताल

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट में किए गए दावे की जांच के लिए सबसे पहले जियो कंपनी की वेबसाइट को स्‍कैन किया। इसके अलावा इसके आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्‍स को भी खंगाला। हमें वायरल दावे से जुड़ी कोई भी सूचना वहां नहीं मिली।

जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने वायरल पोस्‍ट में दिए गए लिंक पर क्लिक किया। इस पर क्लिक करने पर हम अलग वेबसाइट पर चले गए। जिसे देखकर ही समझ में आ गया कि यह फर्जी लिंक है। जियो की
आधिकारिक वेबसाइट का यूआरएल जियो डॉट कॉम है।

विश्‍वास न्‍यूज ने पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए वायरल पोस्‍ट पर क्लिक किया। हमारे सामने जो वेबसाइट खुली, उसके ऊपर हमें यह लिखा हुआ नजर आया, “सभी भारतवासियों को होली के अवसर पर 700 इनाम। नीचे स्‍क्रैच करके अपने बैंक खाते में भेजे। बधाइ हो। जिओ की तरफ से आपको इनाम जीतने पर बधाई। यहां क्लिक करके बैंक में ट्रांसफर करें।”

पाठकों की सुरक्षा के लिए हम उस वेबसाइट का लिंक यहां नहीं दे रहे हैं। विश्‍वास न्‍यूज के लैपटॉप में सुरक्षित सॉफ्टवेयर मौजूद है। हम यूजर को किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करने की सलाह देते हैं।

साइबर एक्सपर्ट एवं सेंटर फॉर रिसर्च ऑन साइबर क्राइम एंड साइबर लॉ के चेयरमैन अनुज अग्रवाल कहते हैं, “त्योहारों के आते ही ऐसे स्कैम बढ़ जाते हैं। यह वो समय होता है, जब सभी कंपनियां ऑफर्स निकालती हैं। ऐसे में हैकर्स इसका फायदा उठाते हैं और लोगों को आर्थिक नुकसान पहुंचाते हैं। किसी अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए।”

विश्‍वास न्‍यूज ने जांच को आगे बढ़ाते हुए जियो कंपनी के प्रवक्‍ता से संपर्क किया। उन्‍होंने भी पुष्टि करते हुए वायरल पोस्‍ट को फर्जी बताया।

पड़ताल के अंत में गलत वायरल पोस्‍ट करने वाले यूजर की जांच की। होली इनाम नाम का यह पेज फर्जी था।

निष्कर्ष : विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि होली के नाम पर जियो के इनाम के रूप में वायरल पोस्‍ट फेक है। जियो की ओर से ऐसा कोई ऑफर नहीं दिया जा रहा है।

  • Claim Review : होली पर जियो की ओर से दिया जा रहा है सात सौ का इनाम
  • Claimed By : FB Page Holi Inaam
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later