X
X

Fact Check: US के पुराने वीडियो को कनाडा में खालिस्तानी प्रदर्शनकारी की गिरफ़्तारी का बता किया जा रहा है वायरल

विश्वास न्यूज़ की जांच में वायरल दावा गलत निकला। वायरल वीडियो कनाडा का नहीं, बल्कि अमेरिका के न्यूयॉर्क का है, जहां सितंबर 2024 में एक खालिस्तानी प्रदर्शनकारी को गिरफ़्तार किया गया था। कनाडा में पीएम मोदी की हालिया यात्रा के दौरान किसी खालिस्तानी प्रदर्शनकारी की गिरफ़्तारी की कोई खबर नहीं है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। कनाडा में हाल में हुए जी-7 सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए। अब एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस को एक खालिस्तान समर्थक को हथकड़ी लगाकर ले जाते देखा जा सकता है। कई यूजर इस वीडियो को पीएम मोदी के दौरे से जोड़ते हुए कनाडा में हुई हालिया घटना बता वायरल कर रहे हैं।

विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में इस दावे को गलत पाया। वायरल वीडियो कनाडा का नहीं, बल्कि अमेरिका के न्यूयॉर्क का है, जहां सितंबर 2024 में पुलिस ने प्रधानमंत्री मोदी की संयुक्त राज्य अमेरिका की यात्रा के दौरान एक खालिस्तानी प्रदर्शनकारी को गिरफ्तार किया था।

क्या है वायरल?

फेसबुक यूजर ‘विश्वगुरू अखंड भारत‘ ने 11 जून 2025 को वायरल वीडियो (आर्काइव लिंक) को शेयर करते हुए लिखा, “मोदी जी की बात ही अलग है .. उधर कनाडा में G7 सम्मेलन शुरू होने से पहले खालिस्तानियों की कुटाई शुरू हो गई।”

पड़ताल

वायरल वीडियो की जांच करने के लिए हमने इसके कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया। हमें यह वीडियो CNN-News18 के यूट्यूब चैनल पर 23 सितम्बर 2024 को अपलोड की गयी एक खबर में मिला। खबर के अनुसार “पीएम मोदी की तीन दिवसीय यात्रा के दौरान न्यूयॉर्क में खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया।”

कीवर्ड्स के ढूंढ़ने पर हमें  सितम्बर 2024 की खबरें मिलीं, जिनमें वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट भी देखा जा सकता है। यहाँ भी इस घटना को न्यूयॉर्क कबताया गया।

अब ये साफ़ था कि यह वीडियो पुराना है, मगर हमें ये जानना था कि क्या कनाडा में पीएम मोदी की हालिया विजिट के दौरान ऐसी कोई गिरफ़्तारी हुई है? कीवर्ड्स से ढूंढ़ने पर हमें खालिस्तान समर्थकों की गिरफ़्तारी की कोई हालिया खबर नहीं मिली।

इस विषय में पुष्टि के लिए हमने पंजाबी जागरण के कनाडा संवाददाता बलजिंदर सिंह से संपर्क किया। उन्होंने कन्फर्म किया कि पीएम मोदी की इस यात्रा के दौरान किसी खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनकर्ता की गिरफ़्तारी नहीं हुई है।

अंत में हमने वायरल वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के प्रोफाइल को स्कैन किया। फेसबुक पेज विश्वगुरू अखंड भारत के 2.5 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ की जांच में वायरल दावा गलत निकला। वायरल वीडियो कनाडा का नहीं, बल्कि अमेरिका के न्यूयॉर्क का है, जहां सितंबर 2024 में एक खालिस्तानी प्रदर्शनकारी को गिरफ़्तार किया गया था। कनाडा में पीएम मोदी की हालिया यात्रा के दौरान किसी खालिस्तानी प्रदर्शनकारी की गिरफ़्तारी की कोई खबर नहीं है।

  • Claim Review : कनाडा में खालिस्तानी प्रदर्शनकर्ता की गिरफ़्तारी
  • Claimed By : Facebook user 'Vishwaguru Akhand Bharat'
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later