Fact Check: पुतिन ने नहीं किया रूस में 8 हजार मस्जिद बनाने का एलान, दावा फर्जी है
विश्वास न्यूज की पड़ताल में पाया गया कि वायरल किया जा रहा दावा फर्जी है। रूस में मस्जिदों के निर्माण को लेकर रूसी सरकार या राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है , और न ही आठ हजार मस्जिदों के निर्माण की घोषणा की गई है।
- By: Umam Noor
- Published: Dec 26, 2025 at 04:19 PM
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की इस्लामिक धर्मगुरुओं के साथ एक तस्वीर वायरल हो रही है। सोशल मीडिया के अलग- अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रही इस तस्वीर को शेयर करते हुए यूजर दावा कर रहे हैं कि पुतिन ने रूस में 8000 मस्जिदें बनाने का एलान किया है।
विश्वास न्यूज की पड़ताल में पाया गया कि वायरल किया जा रहा दावा फर्जी है। रूस में मस्जिदों के निर्माण को लेकर रूसी सरकार या राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है , और न ही आठ हजार मस्जिदों के निर्माण की घोषणा की गई है।
क्या है वायरल पोस्ट में?
फेसबुक यूजर राजा अली ने 19 दिसंबर को वायरल पोस्ट को शेयर करते जुए लिखा, “रूस में इस्लाम इस समय सबसे तेज़ी से बढ़ता धर्म है, राष्ट्रपति पुतिन ने 8000 मस्जिदे बनाने का ऐलान किया है।”
पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें।

पड़ताल
अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले हमने गूगल ओपन टूल के जरिए न्यूज सर्च किया। सर्च में हमें रूस में 8 हजार नई मस्जिदों बनाने से जुड़ी कोई खबर नहीं मिली। पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने राष्ट्रपति पुतिन और रूस की आधिकारिक वेबसाइट गवर्नमेंट डॉट आर यू पर सर्च किया। वहां भी हमें किसी प्रेस रेलीज या आर्टिकल में ऐसा कोई बयान नहीं मिला।
वहीं, इसी बुनियाद पर अलग- अलग कीवर्ड सर्च किए जाने पर हमें रूसी न्यूज एजेंसी टास डॉट आर यू की वेबसाइट पर 15 सितंबर 2015 का एक आर्टिकल मिला। इसमें दी गई जानकारी के अनुसार, रूसी मुफ्ती परिषद के एक डिप्टी हेड ने कहा कि पिछले 20 सालों में रूस में 8,000 से ज़्यादा मस्जिदें और मदरसे बनाए गए हैं।

सर्च में हमें सेंट्रल स्पिरिचुअल एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ मुस्लिम्स ऑफ रूस की वेबसाइट पर 19 मई 2022 का एक आर्टिकल मिला। इसमें दी गई जानकारी के अनुसार, रूस के सेंट्रल स्पिरिचुअल एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ़ मुस्लिम्स के प्रमुख तलगत ताजुद्दीन ने पिछले तीन दशकों में रूस में मस्जिदों की संख्या में बढ़ोतरी के आंकड़े पेश किए। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा,पिछले 33 सालों में रशियन फेडरेशन में 7,500 मस्जिदें सात इस्लामिक यूनिवर्सिटी और बुल्गार इस्लामिक एकेडमी बनाई गई हैं।
वहीं, टास न्यूज एजेंसी की 23 सितंबर 2015 की खबर के अनुसार, रूस में इस्लाम दूसरा सबसे बड़ा धर्म है, जिसमें 7,000 से अधिक मस्जिदें हैं। रूस के अदिगिया, तातारस्तान, बश्किरिया, दागेस्तान, चेचन्या, इंगुशेटिया, काबर्डिनो-बलकारिया और कराची-चर्केसिया क्षेत्रों में मुसलमान बहुसंख्यक हैं।
पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने वायरल हो रही इस तस्वीर को गूगल के जरिए सर्च किया। सर्च में हमें रूस के राष्ट्रपति कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर 25 जनवरी 2018 को यह तस्वीर एक आर्टिकल में मिली। बताया गया कि रूस के मुस्लिम संगठनों के मुफ्तियों और बल्गेरियाई इस्लामिक अकादमी के नेताओं के साथ पुतिन ने मुलाकात की। यह उसी मौके की फोटो है।

वायरल पोस्ट से जुड़ी पुष्टि के लिए हमने हमारे सहयोगी दैनिक जागरण में अंतरराष्ट्रीय मामलों को कवर करने वाले सीनियर संवाददता जय प्रकाश रंजन से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वह रूस को कवर करते हैं और रूस या पुतिन ने 8 हजार मस्जिदों को बनाने का ऐसा कोई एलान नहीं किया है, यह बिल्कुल
अब बारी थी फर्जी पोस्ट को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर की सोशल स्कैनिंग करने की। हमने पाया कि यूजर झारखंड का रहने वाला है। वहीं, यूजर को 11 हजार लोग फॉलो करते हैं।
निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में पाया गया कि वायरल किया जा रहा दावा फर्जी है। रूस में मस्जिदों के निर्माण को लेकर रूसी सरकार या राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है और न ही आठ हजार मस्जिदों के निर्माण की घोषणा की गई है।
- Claim Review : पुतिन ने रूस में 8000 मस्जिदें बनाने का एलान किया है।
- Claimed By : फेसबुक यूजर राजा अली
- Fact Check : झूठ
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...












