X
X

Fact Check : पाकिस्तान में नोटों के ट्रक के पलटने के दावे से शेयर किया जा रहा वीडियो दिल्ली में लगी आग का है 

नोटों के ट्रक के पलटने के दावे से शेयर किया जा रहा वीडियो दिल्ली का है। वीडियो पाकिस्तान का नहीं, बल्कि दिल्ली के सीलमपुर के शास्त्री नगर के पार्क में लगी आग का है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में हवा में कुछ कागज उड़ते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह पाकिस्तान में हुई घटना का वीडियो है। वहां पर 25000 हजार करोड़ रुपयों से भरा ट्रक पलट गया है। लोगों ने ट्रक को लूट लिया और 29 से ज्यादा लोग वहां पर अरबपति बन गये हैं। 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। वीडियो पाकिस्तान का नहीं, बल्कि दिल्ली के सीलमपुर के शास्त्री नगर के पार्क में लगी आग का है।

क्या हो रहा है वायरल ?

इंस्टाग्राम यूजर ‘vijay_valera’ने 14 मई 2025 को वायरल वीडियो को शेयर किया था। वीडियो पर लिखा हुआ है, आज की ताज़ा खबर….पाकिस्तान मे 25000 हजार करोड़ का पैसे से भरा ट्रक पलटी खा गया 29से ज्यादा अरब पति बन गये।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल वीडियो के दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें दावे से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिली। वीडियो के बारे में जानने के लिए हमने उसके कई कीफ्रेम निकाले और उन्हें गूगल रिवर्स इमेज की मदद से सर्च किया। हमें वायरल वीडियो i_love_raja_khan नामक एक इंस्टाग्राम यूजर के अकाउंट पर मिली। वीडियो को 2 अप्रैल 2025 को शेयर किया गया था। मौजूद जानकारी के मुताबिक,यह दिल्ली के सीलमपुर के शास्त्री नगर के पार्क में लगी आग का है।

पड़ताल के दौरान हमें वायरल वीडियो इसी जानकारी के साथ अन्य सोशल मीडिया अकाउंट पर भी अप्रैल 2025 में शेयर हुआ मिला। हमें दूसरे एंगल से अपलोड हुआ वीडियो इसी जानकारी के साथ 1 अप्रैल 2025 भारत एक्सप्रेस के फेसबुक अकाउंट पर मिला।

ईटीवी भारत की वेबसाइट पर 2 अप्रैल 2025 को प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, “उत्तर पूर्वी जिले के शास्त्री पार्क इलाके में पार्किंग में भीषण आग लग गई थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की 9 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया था। इस आग में वहां खड़ी तकरीबन एक दर्जन रिक्शा और एक कार जलकर खाक हो गई थे। दमकल अधिकारी ने बताया कि शास्त्री पार्क इलाके में आग लगने की सूचना मिली। सूचना  मिलती ही दमकल की 9 फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया था।”

अन्य न्यूज रिपोर्ट को यहां पर देखा जा सकता है।

अधिक जानकारी के लिए हमने दैनिक जागरण के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के रिपोर्टर शुजाउद्दीन से संपर्क किया। हमने वायरल वीडियो को उनके साथ शेयर किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल वीडियो करीब एक साल पहले शास्त्री पार्क इलाके में लगी आग का है।

अंत में हमने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को दस हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। यूजर इसी तरह की फर्जी पोस्ट को शेयर करता है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि नोटों के ट्रक के पलटने के दावे से शेयर किया जा रहा वीडियो दिल्ली का है। वीडियो पाकिस्तान का नहीं, बल्कि दिल्ली के सीलमपुर के शास्त्री नगर के पार्क में लगी आग का है।

  • Claim Review : पाकिस्तान में नोटों का ट्रक पलटा।
  • Claimed By : Inst user cricket_news_127
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later