X
X

Fact Check: दिल्‍ली से अमेरिका जा रहा विमान नहीं हुआ हादसे का शिकार, फेक वीडियो वायरल

वायरल वीडियो डिजिटली क्रिएटेड है। इसका असलियत से कोई संबंध नहीं है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया के कई प्‍लेटफॉर्म पर प्लेन क्रैश का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इसमें एक प्लेन में आग लगने के बाद उसे क्रैश होते हुए देखा जा सकता है। इसे शेयर कर दावा किया जा रहा है कि 26 दिसंबर 2025 को यह हादसा हुआ। यह जहाज दिल्‍ली से अमेरिका जा रहा था।

विश्वास न्यूज की जांच में यह फर्जी साबित हुआ। यह एक फर्जी वीडियो है। ऐसा कोई हादसा नहीं हुआ है। वायरल वीडियो डिजिटली क्रिएटेड है। इसका असलियत से कोई संबंध नहीं है।

क्‍या हो रहा है वायरल

एक इंस्‍टाग्राम यूजर ने 25 दिसंबर को एक वीडियो अपलोड करते हुए दावा किया कि दिल्‍ली से अमेरिका जा रही विमान हादसे का शिकार हो गई। इसमें 200 यात्री शामिल थे।

इस वीडियो को सच समझकर कई यूजर्स शेयर कर रहे हैं। पोस्‍ट का आर्काइव वर्जन यहां देखें।

पड़ताल

विश्‍वास न्‍यूज पहले भी इस तरह के कई वीडियो की पड़ताल कर चुका है। यदि इतना बड़ा हादसा होता, तो वह देश-दुनिया की मीडिया की सुर्खियां बनता। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ।

जांच के दौरान हमने एआई जेनरेटेड कंटेंट की पहचान करने वाले टूल wasitai की मदद ली। यहां चेक करने पर नतीजों से पता चला कि वायरल वीडियो का कुछ भाग एआई निर्मित हो सकता है।

विश्‍वास न्‍यूज ने जांच को आगे बढ़ाते हुए वीडियो ग्राफिक एक्‍सपर्ट अरुण कुमार से संपर्क किया। उनके साथ वायरल वीडियो को शेयर करते हुए इसकी सच्‍चाई बताने को कहा। उन्‍होंने बताया, “वायरल फुटेज डिजिटली क्रिएटेड है। इसके फ्रेम्स देखने पर साफ पता चलता है। वीडियो ग्राफिक्‍स की मदद से बनाया हुआ लग रहा है।”

जांच के अंत में हमने फर्जी पोस्‍ट करने वाले यूजर की जांच की। इसकी सोशल मीडिया स्‍कैनिंग से पता चला कि इसे 21 हजार से ज्‍यादा लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्‍वास न्‍यूज की जांच में विमान हादसे के नाम पर वायरल वीडियो फर्जी साबित हुआ। सोशल मीडिया पर डिजिटली क्रिएटेड वीडियो शेयर कर फेक दावा किया जा रहा है।

  • Claim Review : दिल्‍ली से अमेरिका जा रहा प्‍लेन हुआ हादसे का शिकार
  • Claimed By : IG user
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later