Subscribe to our newsletter and get exclusive fact checking news everyweek
Thank you You are now subscribed to our newsletter
हमारी टीम में बेहद प्रतिबद्ध पत्रकार शामिल हैं, जो फेक न्यूज का खुलासा करने के लिए समर्पित हैं। टीम के सभी पत्रकार वेरिफिकेशन टूल का इस्तेमाल काफी बेहतर तरीके से करना जानते हैं। हमारी टीम लगातार इसे सुनिश्चित करने में जुटी हुई है कि कोई भी फेक न्यूज मासूम पाठकों को प्रभावित न करे। हमारा लक्ष्य एक साफ और सुरक्षित सामाजिक व राजनीतिक माहौल बनाने का है। ऐसा इसलिए, ताकि निष्पक्ष फैसले लेने में लोगों की मदद की जा सके।
विश्वास न्यूज टीम के सदस्यों ने एक साल से अधिक समय से किसी बड़े राजनीतिक मसले या अन्य चीजों पर टिप्पणी नहीं की है। सार्वजनिक बहसों में पारदर्शिता और शुचिता लाने के उद्देश्य से हमारी टीम का कोई सदस्य किसी राजनीतिक दल, उम्मीदवार या उनके काम की वकालत नहीं करता।
हम अपने न्यूजरूम में विविधताओं का पूरा सम्मान करते हैं। हमारी टीम लिंग, उम्र, कौशल और यहां तक कि धार्मिक मान्यताओं के मामले में विविधता से भरी हुई है।

पद: वरिष्ठ संपादक और Assistant General Manager
बायो: उर्वशी कपूर एक अवार्ड विनिंग पत्रकार और जागरण न्यू मीडिया में सीनियर एडिटर और एजीएम हैं, जहां वह साक्षरता वर्ग का नेतृत्व करती हैं। गूगल न्यूज इनिशिएटिव इंडिया ट्रेनिंग नेटवर्क के प्रमाणित प्रशिक्षक होने के नाते, उन्हें फैक्ट-चेकिंग, मीडिया और एआई साक्षरता, साइबर सुरक्षा और पत्रकारिता में जिम्मेदार तकनीक उपयोग में अपने विशेषज्ञता के लिए व्यापक रूप से मान्यता प्राप्त है।
सालों के दौरान, उर्वशी ने बड़े पैमाने पर मीडिया और एआई साक्षरता पहल का नेतृत्व किया और डिजिटल साक्षरता कार्यशालाओं का आयोजन किया, जिन्होंने 80 मिलियन से अधिक लोगों को प्रभावित किया। उन्होंने गूगल, मेटा और इंटरनेशनल फैक्ट-चेकिंग नेटवर्क (IFCN) सहित वैश्विक तकनीक और मीडिया संगठनों के साथ सहयोग किया, डिजिटल सशक्तिकरण, गलत सूचना जागरूकता और ऑनलाइन सुरक्षा पर केंद्रित नवोन्मेषी अभियानों को आगे बढ़ाया। वह भारत की सबसे बड़ी मीडिया साक्षरता पहलों में से एक के लिए कॉपीराइट भी रखती हैं, जो नवाचार और शिक्षा के माध्यम से सार्थक सामाजिक प्रभाव बनाने की उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
उनके नेतृत्व में, साक्षरता परियोजनाओं को कई प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त हुए हैं, जिनमें INMA ग्लोबल मीडिया अवार्ड 2024, WAN-IFRA साउथ एशियन डिजिटल मीडिया गोल्ड अवार्ड, WAN-IFRA साउथ एशियन डिजिटल मीडिया ब्रॉन्ज अवार्ड, E4M डिजन अवार्ड, AFAQs मीडिया ब्रांड अवार्ड और ICMA अवार्ड शामिल हैं। पत्रकारिता और डिजिटल साक्षरता में उनके व्यक्तिगत योगदान को भी “40 अंडर 40 इन जर्नलिज़्म” जैसे पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है, जो उनके क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए केरल के राज्यपाल द्वारा प्रस्तुत किया गया।
ईस्ट-वेस्ट सेंटर, नेशनल प्रेस फाउंडेशन और सनवे फेलो रह चुकीं, उर्वशी ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए नार्वे, दक्षिण कोरिया, दक्षिण अफ्रीका, मलेशिया, सिंगापुर, नेपाल और तुर्की में प्रमुख अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों और कार्यशालाओं में वक्ता के रूप में भाग लिया। वह वर्तमान में ट्रस्टेड इन्फॉर्मेशन अलायंस की संचालन परिषद में कार्यरत हैं, जहां वह राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर एआई, भरोसा, सुरक्षा और डिजिटल साक्षरता से संबंधित वार्ताओं में योगदान देती हैं।
अपने संपादकीय और साक्षरता कार्य के अलावा, उर्वशी दो डिजिटल शो की मेजबानी करती हैं, जागरण अनस्कैम्ड और ट्रेंडएक्सप्लेनर, जिनमें से एक पुरस्कार विजेता श्रृंखला है, जो गलत जानकारी, स्कैम्स और उभरते डिजिटल रुझानों पर केंद्रित है।
योग्यता: वह पत्रकारिता और जन संचार में स्नातकोत्तर हैं और उनके पास वाणिज्य में भी एक और स्नातकोत्तर डिग्री है। उन्होंने टेक्सास विश्वविद्यालय के नाइट सेंटर फॉर जर्नलिज्म से ‘पत्रकारिता की पहुंच और इंगेजमेंट बढ़ाने की रणनीतियां’ पर एक कार्यक्रम भी सफलतापूर्वक पूरा किया है।
सर्टिफिकेशन:
संशोधन
1: मई 31, 2020
हमारी टीम की सदस्य (एम्पलॉय आईडी PN0059) ने इन स्टोरी को 31 मई को अपडेट किया. स्टोरी में से एक ऐसा पैराग्राफ हटाया गया, जिसकी इसमें कोई आवश्यक्ता नहीं थी.
https://www.vishvasnews.com/english/health/fact-check-no-who-didnt-warn-against-consuming-cabbage-to-prevent-covid-19/
https://www.vishvasnews.com/english/health/fact-check-no-mustard-oil-cannot-cure-coronavirus-however-it-has-certain-health-benefits/
https://www.vishvasnews.com/english/health/fact-check-who-didnt-issue-proposal-for-extending-lockdowns-to-control-covid-19-fake-post-getting-viral-2/

पद: एसोसिएट एडिटर
बायो: अभिषेक जागरण न्यू मीडिया में एसोसिएट एडिटर हैं, जहां वे विश्वास न्यूज की फैक्ट चेकिंग वर्टिकल का नेतृत्व करते हैं। विश्वास न्यूज, जागरण न्यू मीडिया का समर्पित फैक्ट चेक विंग है। वे गूगल न्यूज इनिशिएटिव (जीएनआई) इंडिया ट्रेनिंग नेटवर्क के एक प्रमाणित ट्रेनर और ADiRA (एआई फॉर डिजिटल रेडीनेस एंड एडवांसमेंट) के प्रमुख प्रशिक्षक हैं। वे विशेष रूप से मिस-इन्फॉर्मेशन और डिस-इन्फॉर्मेशन से निपटने, मजबूत फैक्ट-चेकिंग पद्धतियों को स्थापित करने, मीडिया व एआई साक्षरता को बढ़ावा देने और पत्रकारिता में उभरती तकनीकों के नैतिक व जिम्मेदार उपयोग की वकालत करने के लिए जाने जाते हैं।
पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, अभिषेक ने कई प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया है, जिनमें प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI), बिजनेस स्टैंडर्ड, द इकोनॉमिक टाइम्स, कैच न्यूज (राजस्थान पत्रिका) और न्यूज नेशन डिजिटल शामिल हैं।
डेटा विश्लेषण और बिजनेस जर्नलिज्म के विशेषज्ञ, अभिषेक ने अपने करियर का आधा से अधिक समय इन्हीं क्षेत्रों को समर्पित किया है, जिसके बाद उन्होंने मीडिया इंटीग्रिटी की ओर रुख किया। वर्तमान में, वे फैक्ट-चेकिंग और न्यूज वेरिफिकेशन के लिए गूगल न्यूज इनिशिएटिव (GNI) के प्रमाणित ट्रेनर हैं। इसके साथ ही, वे जागरण न्यू मीडिया की मीडिया साक्षरता पहल, ‘सच के साथी’ के लिए प्रशिक्षण सत्रों का नेतृत्व भी करते हैं। ADiRA के माध्यम से, वे पारंपरिक सत्यापन और AI युग के बीच के अंतर को पाटते हैं; और ऐसी पहलों को आगे बढ़ाते हैं जो लोगों को बदलते सूचना परिदृश्य के लिए तैयार करने हेतु डिजिटल साक्षरता, एआई एकीकरण और महत्वपूर्ण कौशल को बढ़ावा देती हैं। अभिषेक गूगल , मेटा और इंटरनेशनल फैक्ट-चेकिंग नेटवर्क (IFCN) जैसे वैश्विक तकनीकी लीडर्स और मीडिया संस्थानों के साथ साझेदारी करते हुए मिस-इन्फॉर्मेशन का मुकाबला करने, साइबर सुरक्षा को मजबूत करने और डिजिटल इकोसिस्टम की सुरक्षा के लिए समर्पित पहलों को लागू करते रहे हैं।
योग्यता: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) दिल्ली से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा। दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएट और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से पोस्ट ग्रेजुएट।
सर्टिफिकेशन:
संशोधन
1: 16 सितंबर, 2019
विश्वास न्यूज को टीम के एक सदस्य (एंप्लॉयी आईडी- PN0041) की स्टोरी पर क्लेम मिला। यह स्टोरी 14 सितंबर को की गई थी। इस स्टोरी का लिंक यहां दिया गया है- https://www.vishvasnews.com/politics/fact-check-fake-tweet-of-congress-claiming-about-unemployment-in-auto-sector-being-viral-on-social-media/
इस स्टोरी पर विश्वास न्यूज को फेसबुक पेज ‘Fir Ek Bar Modi Sarkar’ के एडमिन की तरफ एक मेल मिली। इस पेज के एडमिन ने दावा किया कि उनके पोस्ट पर विश्वास न्यूज की तरफ से दी गई रेटिंग सही नहीं है। इस स्टोरी के लेखक ने यूथ कांग्रेस से जरूरी कोट नहीं लिया था। IFCN की गाइडलाइंस और मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के मुताबिक विश्वास न्यूज ने इस स्टोरी में जरूरी सुधार किए। साथ ही, इस फेसबुक पोस्ट की रेटिंग को ‘फाल्स’ से ‘ट्रू’ किया गया।
2: 18 दिसंबर, 2020
हमारी टीम के सदस्य (एम्पलॉय आईडी PN0043) के द्वारा की गई इस स्टोरी को 18 दिसंबर को अपडेट किया गया. जिसमें एक ऐसा पैराग्राफ हटाया गया, जिसकी उस स्टोरी में कोई आवश्यकता नहीं थी.

पद: एसोसिएट एडिटर
बायो: आशीष महर्षि जागरण न्यू मीडिया की फैक्ट चेकिंग विंग विश्वास न्यूज के फैक्ट चेकर हैं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 20 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले आशीष ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत मुंबई से की थी। मुंबई में टीवी 18 के साथ दो वर्ष बिताने के बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से प्रकाशित दैनिक भास्कर ज्वाइन किया। इसके बाद उन्होंने भास्कर डॉट कॉम, लल्लन टॉप में भी काम किया। वे फैक्ट चेकर ट्रेनर हैं। विश्वास न्यूज के मीडिया साक्षरता अभियान ‘सच के साथी’ में ट्रेनर की भूमिका निभाते हुए देश के अलग अलग शहरों में प्रशिक्षण भी दिया है। सोशल मीडिया और पॉलिटिकल फैक्ट चेकिंग में उनकी विशेषज्ञता हैं। आशीष राजनीतिक फैक्ट चेकिंग के अलावा सामाजिक इश्यू से जुड़ी फर्जी खबरों की भी पड़ताल करते हैं। इसके अलावा वे सोशल मीडिया संभालते हैं।
योग्यता: आशीष ने भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट किया है। ग्रेजुएशन जयपुर स्थित राजस्थान यूनिवर्सिटी से किया है।
सर्टिफिकेशन:
संशोधन
1: 29 जुलाई, 2018:
विश्वास न्यूज ने यह नोटिस किया कि 29 जुलाई रात 8:30 पर विश्वास न्यूज के फेसबुक पेज पर एक स्ट्राइक मिली है। ऐसा इसलिए हुआ था क्योंकि विश्वास टीम के एक सदस्य (एंप्लॉयी आईडी- PN0043) ने गलती से हमारी अपनी ही खबर को फेसबुक डैशबोर्ड में रेट कर दिया था। उन्होंने विश्वास न्यूज के फैक्ट चेक रिफ्रेंस आर्टिकल को ही इस रेटिंग से संबंधित कैटिगरी में सबमिट कर दिया। यही वजह रही कि विश्वास न्यूज के फेसबुक पेज पर एक स्ट्राइक मिला। बाद में उन्होंने इस रेटिंग में जरूरी संशोधन किए।
यहां उस स्टोरी का लिंक दिया गया जिसे गलती से ‘फाल्स’ रेटिंग दे दी गई थी- https://www.vishvasnews.com/health/fact-check-post-claiming-caripill-cures-dengue-in-48-hours-is-misleading-2/
2: मई 7, 2020
विश्वास न्यूज के एक अन्य सदस्य (एम्पलॉय आईडी PN0058) ने वायरल हो रहे एक वीडियो पर स्टोरी की. जिसमें दावा किया गया था कि ये ऋषि कपूर का आखिरी वीडियो है. वीडियो में अस्पताल में इलाज के दौरान एक युवा के गाने को कपूर सुन रहे थे और उसकी तारीफ कर रहे थे. जब सबसे पहले ये स्टोरी की गई तो टीम के पहले सदस्य (एम्पलॉय आईडी PN0043) ने फेसबुक डैशबोर्ड पर इसे ‘वीडियो ओनली’ (सिर्फ वीडियो) के साथ रेट किया. बाद में इस रेटिंग को ‘वीडियो विद टैक्स्ट टुगेदर’ (वीडियो और साथ में लिखा टैक्स्ट) के ऑप्शन के साथ बदला गया.
https://www.vishvasnews.com/urdu/viral/fact-check-no-this-not-the-last-video-of-rishi-kapoor-viral-claim-is-fake/
3: मई 31, 2020
हमारी टीम के सदस्य (एम्पलॉय आईडी PN0043) के द्वारा की गई एक स्टोरी को 31 मई को अपडेट किया गया. जिसमें एक ऐसा पैराग्राफ हटाया गया, जिसकी उस स्टोरी में कोई आवश्यक्ता नहीं थी.
https://www.vishvasnews.com/politics/fact-check-nepals-old-photo-goes-viral-in-the-name-of-india-this-photo-has-no-relation-with-lockdown/
4: जून 4, 2020
विश्वास न्यूज के सदस्य (एम्पलॉय आईडी PN0043) द्वारा की गई स्टोरी में कांग्रेस विधायक को पार्टी से सस्पेंड किया जाना लिखा गया था, जो कि सही नहीं था. गलती सामने आने पर उस स्टोरी में सही जानकारी शामिल की गई और इस संबंध में डिस्क्लेमर भी शामिल किया गया.
https://www.vishvasnews.com/politics/fact-check-aditi-singh-a-suspeneded-mla-from-congress-did-not-join-bjp-with-5-mlas-viral-post-is-fake/
5: 18 दिसंबर, 2020
हमारी टीम के सदस्य (एम्पलॉय आईडी PN0043) के द्वारा की गई इस स्टोरी को 18 दिसंबर को अपडेट किया गया. जिसमें एक ऐसा पैराग्राफ हटाया गया, जिसकी उस स्टोरी में कोई आवश्यकता नहीं थी.
https://www.vishvasnews.com/politics/fake-order-of-tourism-ministry-viral/
https://www.vishvasnews.com/society/fact-check-no-corona-virus-in-fish-in-madhya-pradesh/

पद: डिप्टी एडिटर
बायो: शरद को भारत के प्रमुख प्रिंट और डिजिटल न्यूजरूम में काम करने का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह डिजिटल इन्वेस्टिगेटिव खबरों में विशेषज्ञता रखते हैं, जिसमें उनका विशेष ध्यान साइबर क्राइम, डिजिटल धोखाधड़ी और ऑनलाइन सुरक्षा पर रहता है।
अपने दो दशक के करियर के दौरान उन्होंने दैनिक भास्कर, हिंदुस्तान, दैनिक जनवाणी, अमर उजाला और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है।
संपादकीय कार्य के अलावा वह एक मीडिया साक्षरता प्रशिक्षक भी हैं, जो भ्रामक और फर्जी सूचनाओं का मुकाबला करने और डिजिटल सुरक्षा को बढ़ावा देने वाली ट्रेनिंग देते हैं। ‘विश्वास न्यूज’ के अभियान ‘सच के साथी’ (SKS) के प्रशिक्षक के तौर पर वह विभिन्न शहरों के लोगों को ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीकों से तथ्यों की जांच करने के साथ ही डिजिटल सेफ्टी का प्रशिक्षण देते हैं।
योग्यता: उनके पास पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातकोत्तर डिग्री है। साथ ही उन्होंने डिस्टेंस लर्निंग के माध्यम से एमबीए (एचआर) की डिग्री भी हासिल की है।
सर्टिफिकेशन:
संशोधन
1: दिसंबर 12, 2022
विश्वास न्यूज के सदस्य के द्वारा की गई एक स्टोरी को 12 दिसंबर 2022 को अपडेट किया गया। इसमें एक ऐसा पैराग्राफ हटाया गया, जिसकी उस स्टोरी में कोई आवश्यकता नहीं थी।.

पद: चीफ सब एडिटर
बायो: प्रज्ञा को डिजिटल मीडिया में दस साल का अनुभव है। वो विश्वास न्यूज में मुख्य उप-संपादक हैं और इससे पहले न्यूजचेकर, पत्रिका, हिंदुस्तान समाचार और देशबंधु में अपनी विशेषज्ञता का योगदान दे चुकी हैं। वे ‘सच के साथी’ मीडिया साक्षरता अभियान के लिए प्रशिक्षक के रूप में भी कार्य करती हैं।
योग्यता: पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री।
सर्टिफिकेशन:
संशोधन
1: जनवरी 23, 2023
विश्वास न्यूज के सदस्य के द्वारा की गई एक स्टोरी को 23 दिसंबर 2023 को अपडेट किया गया। इसमें एक ऐसा पैराग्राफ हटाया गया, जिसकी उस स्टोरी में कोई आवश्यकता नहीं थी। इस पैराग्राफ की जगह दूसरे पैराग्राफ को जोड़ा गया।
2: 23 दिसंबर 2023
विश्वास विश्वास न्यूज की सदस्य (कर्मचारी आईडी L70003) के द्वारा की गई एक स्टोरी को 23 दिसंबर 2023 को विश्वास न्यूज की स्थापित करेक्शन पॉलिसी के अनुसार, अपडेट किया गया था।
3:15 दिसंबर 2023
एक दिसंबर 2023 की एक स्टोरी को फैक्ट चेक टीम की सदस्य (कर्मचारी आईडी L70003) के द्वारा की गई स्टोरी से 15 दिसंबर को विश्वास न्यूज की स्थापित करेक्शन पॉलिसी के अनुसार, अपडेट किया गया था।
4: 21 अगस्त 2024
21 अगस्त 2024 की एक स्टोरी को फैक्ट चेक टीम की सदस्य (कर्मचारी आईडी L70003) के द्वारा की गई स्टोरी में से 26 अगस्त को कुछ गैर-जरूरी तथ्यों को हटाया गया है। इससे फैक्ट चेक के नतीजों पर कोई फर्क नहीं पड़ा।