Fact Check: UP के गाजियाबाद में 2023 में घटित गैंगरेप की पुरानी घटना को हाल का बताकर किया जा रहा शेयर
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 2023 में घटित गैंगरेप की पुरानी घटना को हाल का बताकर शेयर किया जा रहा है।
- By: Abhishek Parashar
- Published: May 1, 2025 at 04:15 PM
- Updated: May 1, 2025 at 06:03 PM
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर एक यूजर्स एक अखबार में छपी खबर को शेयर कर रहे हैं, जिसमें धर्म पूछकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की एक घटना का जिक्र है। इस स्क्रीनशॉट को पिछले कुछ दिनों से शेयर किया जा रहा है, जिससे यह प्रतीत हो रहा है कि यह हाल की घटना है।
विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में इस दावे को फेक पाया। वायरल पोस्ट में साझा की जा खबर दो साल पहले की है, जिसे हाल की घटना का बताकर शेयर किया जा रहा है।
क्या है वायरल?
सोशल मीडिया यूजर ‘Manish Kumar’ ने वायरल पोस्ट (आर्काइव लिंक) को शेयर करते हुए लिखा है, “लोनी, UP में जेहादियों ने दो सहेलियों को बलात्कार के लिए पकड़ा। पता चला कि एक लड़की उनके मजहब की है — उसे छोड़ दिया, हिंदू लड़की से रेप किया।

धर्म देखकर गोली चला रहे हैं, धर्म देखकर बलात्कार कर रहे हैं, धर्म देखकर जिहाद फैला रहे हैं।”
कई अन्य यूजर्स ने इस खबर को समान संदर्भ में शेयर किया है।
पड़ताल
वायरल पोस्ट में नजर आ रही खबर के आधार पर सर्च करने पर हमें अमरउजाला.कॉम की खबर मिली, जिसे चार दिसंबर 2023 को शेयर किया गया है।
दी गई जानकारी के मुताबिक, “लोनी की ट्रोनिका सिटी पुलिस चौकी के पास 30 नवंबर को दिल्ली की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म उसका मजहब पूछकर किया गया था। यह खुलासा आरोपियों से पूछताछ के बाद सोमवार को हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों ने यह भी बताया है कि उनका इरादा युवती के साथ मौजूद उसकी सहेली के साथ भी दुष्कर्म करने का था, लेकिन वह उनके मजहब से ही ताल्लुक रखती थी, इसलिए उसे जाने दिया।”
कई अन्य रिपोर्ट्स में इस घटना का जिक्र है। जागरण.कॉम की रिपोर्ट भी इसका जिक्र है।
हमारी जांच से स्पष्ट है कि वायरल पोस्ट में साझा की गई घटना 2023 की है, जिसे हाल का बताकर शेयर किया जा रहा है। संबंधित घटना को लेकर हमने ट्रोनिका सिटी पुलिस स्टेशन से संपर्क किया। सीनियर सब-इंस्पेक्टर दिनेश सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि यह पुरानी घटना है, जिसमें सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था।
वायरल पोस्ट को शेयर करने वाले यूजर को फेसबुक पर करीब 60 हजार लोग फॉलो करते हैं।
निष्कर्ष: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 2023 में घटित गैंगरेप की पुरानी घटना को हाल का बताकर शेयर किया जा रहा है।
- Claim Review : उत्तर प्रदेश में धर्म पूछकर किया गया युवती के साथ किया गैंगरेप।
- Claimed By : FB User-Narayan Prajapati
- Fact Check : भ्रामक
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...












