X
X

Fact Check : पाकिस्तान- ईरान बॉर्डर का पुराना वीडियो संघर्ष के दौरान भ्रामक दावे से वायरल

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा वीडियो साल 2023 का पाकिस्तानी तीर्थयात्रियों का ईरान के रास्ते कर्बला जाने से जुड़ा हुआ है। पुराने और असंबंधित वीडियो को भ्रामक दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।  

  • By: Umam Noor
  • Published: Jun 19, 2025 at 06:11 PM
  • Updated: Jun 19, 2025 at 06:42 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। ईरान और इजरायल  के बीच चल रहे संघर्ष में दोनों ही देश एक- दूसरे  पर हवाई हमले कर रहे हैं। वहीं, पिछले दिनों आईं खबरों के अनुसार, ईरान की राजधानी तेहरान में इसी को लेकर बड़ी तादाद में लोगों ने पलायन करना भी शुरू कर दिया है। अब इसी कड़ी में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पाकिस्तान के बॉर्डर पर काफी संख्या में लोगों  को देखा जा सकता है। वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो हालिया दिनों का है, जहां पाकिस्तान के ताफ्तान बॉर्डर पर हजारों ईरानी घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा वीडियो साल 2023 का पाकिस्तानी तीर्थयात्रियों का ईरान के रास्ते कर्बला जाने से जुड़ा हुआ है। पुराने और असंबंधित वीडियो को भ्रामक दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।  

क्या है वायरल पोस्ट में ?

फेसबुक यूजर ने 17 जून को शेयर करते हुए लिखा, “इज़राइल के हमलों के बाद ईरान में भारी भगदड़ मच गई है!* – ईरान के विभिन्न शहरों से लोग बड़े पैमाने पर पलायन कर रहे हैं – ताफतान बॉर्डर में पाकिस्तान में घुसे हजारों ईरानी – इज़राइल के हमले के बाद पाकिस्तान में घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं इसके बाद पाकिस्तान ने ईरान बॉर्डर को पूरी तरह बंद कर दिया है। ईरान से लोगों का यह पलायन ईरान की भयावह स्थिति को दर्शा रहा है। #Israel #Pakistan.”

पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें।

पड़ताल

अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले हमने गूगल लेंस के जरिए सर्च किया। सर्च किये जाने पर हमें यह वीडियो ‘रिजवी’ नाम के एक एक्स हैंडल पर अपलोड मिला। 30 अगस्त 2023 को पोस्ट किए गए वीडियो के अनुसार, “ताफ्तान सीमा के हालात। तीर्थयात्रियों के साथ बुरा व्यवहार किया जा रहा है और उनसे रिश्वत ली जा रही है। लेकिन इन सभी मुश्किलों के बावजूद तीर्थयात्रियों के दिलों में इमाम हुसैन के प्रति प्यार कम नहीं हो रहा है।”

https://twitter.com/Rizvi_writess/status/1696866255846957429

एक्स हैंडल पर मिले इस वीडियो और वायरल वीडियो से जुड़े कोलाज को नीचे देखा जा सकता है, साफ जाहिर होता है कि दोनों एक ही वीडियो है।

 इस मामले को न्यूज सर्च किये जाने पर हमें ईरान प्रेस डॉट कॉम से जुड़ी खबर मिली। 29 अगस्त 2023 की खबर के अनुसार, “10,000 से ज्यादा पाकिस्तानी नागरिक ताफ्तान/मीरजावेह सीमा से अरबईन-ए-हुसैनी में शामिल होने के लिए ईरान में प्रवेश करेंगे। पाकिस्तान भर से 100 बसें तफ्तान सीमा पर स्थित मौकिब पहुंच चुकी हैं। यात्रा की कठिनाइयों के बावजूद, तीर्थयात्री धैर्य और उत्साह के साथ इस परंपरा को निभा रहे हैं।”

जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान से अधिकांश तीर्थयात्री बलोचिस्तान स्थित ताफ्तान बॉर्डर से ईरान होकर कर्बला तक ज़मीनी रास्ते से जाते हैं, जहाँ मशहद और क़ोम जैसे प्रमुख शिया धार्मिक स्थल भी हैं।

वायरल वीडियो से जुड़ी पुष्टि के लिए हमने पाकिस्तान के पत्रकार आदिल अली से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि यह वीडियो पुराना और तीर्थयात्रियों से जुड़ा हुआ है।

अब बारी थी फर्जी पोस्ट को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर की सोशल स्कैनिंग करने की। हमने पाया कि यूजर ताप्ती मंडल को 4800 लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा वीडियो साल 2023 का पाकिस्तानी तीर्थयात्रियों का ईरान के रास्ते कर्बला जाने से जुड़ा हुआ है। पुराने और असंबंधित वीडियो को भ्रामक दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।  

  • Claim Review : यह वीडियो हालिया दिनों का है, जहां पाकिस्तान के ताफ्तान  बॉर्डर पर हजारों ईरानी घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं।
  • Claimed By : FB User- Tapati Mondal
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later