X
X

Fact Check: हिमाचल के पुराने वीडियो को उत्तरकाशी त्रासदी का बताकर किया जा रहा वायरल

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा दावा भ्रामक है। वायरल वीडियो साल 2022 का हिमाचल प्रदेश के सोलन का है, जब अचानक जलस्तर बढ़ जाने की वजह से पांच लोग पानी में फँस गए थे। पुराने वीडियो को उत्तरकाशी में हुई हाल क  त्रासदी से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। 

  • By: Umam Noor
  • Published: Aug 11, 2025 at 11:40 AM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोगों को सैलाब में फंसे हुए देखा जा सकता है। वीडियो को शेयर करते हुए यूजर दावा कर रहे हैं कि यह वीडियो उत्तराखंड की धराली गांव में फटे बादल से आये सैलाब का है।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा दावा भ्रामक है। वायरल वीडियो साल 2022 का हिमाचल प्रदेश के सोलन का है, जब अचानक जलस्तर बढ़ जाने की वजह से पांच लोग पानी में फँस गए थे। पुराने वीडियो को उत्तरकाशी में हुई हाल की त्रासदी से जोड़कर शेयर किया जा रहा है।

क्या है वायरल पोस्ट में ?

फेसबुक यूजर दिवाकर गौर ने 6 अगस्त को वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, “उत्तराखंड के धरौली गांव में फटेबादल आए सैलाब का एक नया वीडियो आया सामने। किस तरह “स्थानीय निवासियों” द्वारा से #बहे व्यक्तियों का किया जा रहा है बचाव रेस्क्यू।”

पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें।

पड़ताल

अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले हमने गूगल लेंस के जरिये वायरल वीडियो सर्च किया। सर्च किये जाने पर हमें यह वीडियो एन स्टार न्यूज हिमाचल प्रदेश के फेसबुक पेज पर 28 जुलाई 2022 को अपलोड किया हुआ मिला। वीडियो में दी गई जानकारी के अनुसार, “नालागढ़ के गुरु कुंड में सेल्फी के चक्कर में चिकनी नदी के बीच फंसे पांच युवक अचानक नदी के बीच में एक।”

हिमाचल अभी अभी लाइव नाम के फेसबुक पेज पर भी 28 जुलाई 2022 को इस वीडियो को अपलोड किया गया है। जानकारी के अनुसार, “गुरुकुंड के पास सेल्फी खींचने के लिए जैसे ही नदी के बीच यह लोग गए और सेल्फी लेने लगे और मौज मस्ती करने लगे और उसके बाद क्षेत्र के पहाड़ी हल्के में अचानक तेज बारिश हुई और बारिश का पानी भारी मात्रा में नदी में आ गया, जिसके चलते यह पांचों प्रवासी चिकनी नदी में एक पत्थर के बीच बुरी तरह से फंस गए। करीबन डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद इन पांचों युवकों को रस्सी की मदद से बाहर निकाला गया।”

इस मामले से जुड़ी खबर में दैनिक भास्कर की वेबसाइट पर भी जुलाई 2022 को अपलोड की हुई मिली। खबर में बताया गया, हिमाचल के सोलन स्थित नालागढ़ में गुरुकुंड  नदी का स्तर अचानक बढ़ गया। इस दौरान फोटोग्राफी कर रहे पांच युवक नदी में ही फंस गए। करीब आधे घंटे बाद युवाओं को नदी से रेस्क्यू किया गया।

द हिन्दू की 7 अगस्त की खबर के अनुसार, “उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में मंगलवार (5 अगस्त, 2025) दोपहर को मूसलाधार बारिश के कारण खीर गंगा नदी में आई अचानक बाढ़ में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोगों के बह जाने की आशंका है। बचाव दल अब तक दो शव निकालने में कामयाब रहे हैं, जबकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्थिति का जायजा लेने धराली गाँव पहुँच गए हैं। बाढ़ ने समुद्र तल से 8,600 फीट ऊपर स्थित धराली कस्बे के होटलों और लोगों के घरों को प्रभावित किया है।”

वायरल वीडियो से जुड़ी पुष्टि के लिए हमने हमारे साथी दैनिक जागरण सोलन के इंचार्ज सुनील शर्मा से संपर्क किया। उन्होंने भी हमें बताया कि यह वीडियो कई साल पुराना  हिमाचल का है।

अब बारी थी भ्रामक पोस्ट को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर की सोशल स्कैनिंग करने की। हमने पाया कि यूजर दिवाकर गौर को 12 हजार लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा दावा भ्रामक है। वायरल वीडियो साल 2022 का हिमाचल प्रदेश के सोलन का है, जब अचानक जलस्तर बढ़ जाने की वजह से पांच लोग पानी में फँस गए थे। पुराने वीडियो को उत्तरकाशी में हुई हाल क  त्रासदी से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। 

  • Claim Review : उत्तराखंड की धराली गांव में फटे बादल से आये सैलाब का है।
  • Claimed By : FB User- Diwakar Gaur
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later