X
X

Fact Check : 2021 में गेटवे ऑफ इंडिया के पास आए ताउते तूफान के वीडियो को हाल का बताकर किया जा रहा शेयर 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि मुंबई गेटवे ऑफ इंडिया के पास आए सैलाब के वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक है। असल में वायरल वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं बल्कि, साल 2021 का है, जब 2021 में मुंबई में ताउते तूफान आया था।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। महाराष्ट्र में लगातार कई दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। इसी बीच मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गेटवे ऑफ इंडिया के पास तेज उठते सैलाब को देखा जा सकता है। यूजर्स इस वीडियो को मुंबई के हालिया हालातों से जोड़कर शेयर कर रहे हैं।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा भ्रामक है। असल में वायरल वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं बल्कि, साल 2021 का है, जब मुंबई में ताउते तूफान आया था।

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर धोनी-धोनी ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “हाई अलर्ट मुंबई। मुंबई में भारी बारिश के कारण ताज हॉलट में घुसा समुद्र का पानी।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें वायरल वीडियो ‘समार्ट फरीदाबाद’ नामक एक फेसबुक पेज पर मिला। वीडियो को 18 मई साल 2021 में शेयर किया गया था। मौजूद जानकारी के मुताबिक, वीडियो चक्रवाती तूफान ताउते का है। 

हमें पड़ताल के दौरान यह वीडियो साल 2021 में कई अन्य यूजर्स की ओर से शेयर किया हुआ मिला। सभी ने इस वीडियो को चक्रवाती तूफान ताउते का बताते हुए शेयर किया है।

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने चक्रवाती तूफ़ान ताउते से जुड़ी न्यूज रिपोर्ट्स को खंगालना शुरू किया। हमें दावे से जुड़ी एक रिपोर्ट स्‍क्रॉल की वेबसाइट पर मिली। रिपोर्ट को 17 मई 2021 को प्रकाशित किया गया है। रिपोर्ट में चक्रवाती तूफान ताउते की वजह से मची तबाही के बारे में बताया गया है। रिपोर्ट में तूफान से मची तबाही के वीडियो मौजूद है। खबर में इस वायरल वीडियो और इससे मिलते-जुलते कई अन्य वीडियो को देखा जा सकता है।  

अधिक जानकारी के लिए हमने मिड-डे के सीनियर रिपोर्टर समीउल्लाह खान से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल वीडियो पुराना है और चक्रवाती तूफान ताउते के समय का है। 

अंत में हमने वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को करीब चार हजार लोग फॉलो करते हैं। प्रोफाइल पर यूजर ने खुद को महाराष्ट्र का रहने वाला बताया है।

निष्कर्ष : विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि मुंबई गेटवे ऑफ इंडिया के पास आए सैलाब के वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक है। असल में वायरल वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं बल्कि, साल 2021 का है, जब 2021 में मुंबई में ताउते तूफान आया था।

  • Claim Review : मुंबई में आई बाढ़ का वीडियो।
  • Claimed By : FB User धोनी-धोनी
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later