X
X

Fact Check : पाकिस्तान की घटना के वीडियो को उत्तर प्रदेश के नाम पर फेक और सांप्रदायिक दावे से किया जा रहा वायरल

विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा दावा फर्जी है। यह वीडियो पाकिस्तान के मुजफ्फरगढ़ का 2024 का उस वक्त का है, जब एक शख्स ने तंगी के चलते अपनी पत्नी और बच्चों की हत्या कर दी थी। पाकिस्तान के वीडियो को फर्जी सांप्रदायिक दावे के साथ अमरोहा का बताते हुए शेयर किया जा रहा है। 

  • By: Umam Noor
  • Published: Jul 29, 2025 at 06:02 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक परिवार की बेदर्दी से कत्ल के बाद खून से लथपथ देखा जा है। वीडियो को सांप्रदायिक दावे के साथ शेयर करते यूजर दावा कर रहे हैं कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश के अमरोहा का है, जहां मुस्लिम परिवार की हत्या कर दी गई।

विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा दावा फर्जी है। यह वीडियो पाकिस्तान के मुजफ्फरगढ़ का 2024 का उस वक्त का है, जब एक शख्स ने तंगी के चलते अपनी पत्नी और बच्चों की हत्या कर दी थी। पाकिस्तान के वीडियो को फर्जी सांप्रदायिक दावे के साथ अमरोहा का बताते हुए शेयर किया जा रहा है।

क्या है वायरल पोस्ट में ?

इंस्टाग्राम यूजर ने वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, “उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के एक गांव में घर मे चोरी करने के इरादे से घुसे चोरों को जब कुछ हाथ ना लगा तो चोरों ने पूरे परिवार की बेदर्दी से हत्या कर दी।”

पड़ताल

अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले गूगल लेंस के जरिए वायरल वीडियो के कीफ्रेम्स को सर्च किया। सर्च किए जाने पर हमें यह वीडियो पाकिस्तान से चलाये जाने वाले ‘मालिक अब्दुल क़य्यूम’ नाम के फेसबुक पेज पर 11 अप्रैल 2024 को अपलोड किया हुआ मिला। यहां वीडियो के साथ दी गई जानकारी के अनुसार, यह घटना पाकिस्तान के मुजफ्फरगढ़ की है, जहाँ गरीबी और तंगी के चलते सज्जाद खोखर नाम के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और सात मासूम बच्चों की हत्या कर दी।

इसी बुनियाद पर हमने अपनी पड़ताल को आगे बढ़ाया और हमें इस मामले से जुड़ी कई न्यूज रिपोर्ट मिलीं। डॉन न्यूज की 13 अप्रैल 2024 की खबर के अनुसार, “मुज़फ़्फ़रगढ़ की अलीपुर तहसील के मुदवाला में गुरुवार को मारे गए एक ही परिवार के आठ सदस्यों के अंतिम संस्कार में सैकड़ों लोग जमा हुए। घटना के बाद से संदिग्ध दर्जी सज्जाद हुसैन के घर के बाहर भारी भीड़ जमा है। उसने कथित तौर पर हथौड़े से अपनी पत्नी और सात बच्चों की जान ले ली। हालांकि,  शुरुआत में वह भाग गया था, लेकिन सदर पुलिस ने कुछ ही घंटों में सज्जाद को गिरफ्तार कर लिया।

सर्च में हमें 21 जुलाई को यूपी पुलिस के हैंडल से की गई इस मामले से जुड़ी एक पोस्ट मिली। पोस्ट में लिखा है, “पाकिस्तान के मुजफ्फरगढ़ में वर्ष 2024 में घटित घटना के वीडियो, जिसमें एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी व अपने 07 बच्चों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी थी, को भ्रामक रूप से मुरादाबाद का बताकर इस कथन के साथ विभिन्न वॉट्सऐप  ग्रुपों में प्रसारित किया जा रहा था कि बजरंग दल के कुछ लोगों ने मुस्लिम के समुदाय के लोगों के घरों में घुसकर मुस्लिम लोगों की हत्या कर दी है।”

वायरल वीडियो से जुड़ी पुष्टि के लिए हमने पाकिस्तान के पत्रकार आदिल अली से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल वीडियो पाकिस्तान की ही  घटना है।

अब बारी थी फर्जी पोस्ट को शेयर करने वाले इंस्टाग्राम यूजर की सोशल स्कैनिंग करने की। हमने पाया कि यूजर को 1470 लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा दावा फर्जी है। यह वीडियो पाकिस्तान के मुजफ्फरगढ़ का 2024 का उस वक्त का है, जब एक शख्स ने तंगी के चलते अपनी पत्नी और बच्चों की हत्या कर दी थी। पाकिस्तान के वीडियो को फर्जी सांप्रदायिक दावे के साथ अमरोहा का बताते हुए शेयर किया जा रहा है। 

  • Claim Review : यह वीडियो उत्तर प्रदेश के अमरोहा का है, जहां मुस्लिम परिवार की हत्या कर दी गई।
  • Claimed By : Instagram User- amin_ckt_
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later