Fact Check: बकरीद के बीच वायरल हुआ विशाल बकरे का यह वीडियो असली नहीं, बल्कि AI निर्मित है
विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा वीडियो असली नहीं है। इस वीडियो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई द्वारा तैयार किया गया है। वीडियो को फर्जी दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।
- By: Umam Noor
- Published: Jun 10, 2025 at 04:46 PM
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज़)। ईद-उल-अजहा (बकरीद) के दौरान सोशल मीडिया के अलग- अगल प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक बड़े बकरे को देखा जा सकता है। वीडियो को सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर शेयर करते हुए दावा कर रहे हैं कि यह असली वीडियो है।
विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा वीडियो असली नहीं है। इस वीडियो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई द्वारा तैयार किया गया है। वीडियो को फर्जी दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।
क्या है वायरल पोस्ट में?
फेसबुक यूजर ‘साकिब सकीय अहमद’ ने वायरल पोस्ट को 6 जून को शेयर करते हुए लिखा ,”माशा अल्लाह बड़ा बकरा।’ #Bakraeid”.
पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें।

पड़ताल
अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले हमने वीडियो को गौर से देखा। वीडियो में नजर आ रहा बकरा हमें अप्राकृतिक नजर आया। वहीं, वीडियो में कुर्सी पर बैठे युवक के हाथों की तस्वीर भी अलग नजर आयीं, जिससे हमें इस वीडियो के एआई से बने होने का संकेत हुआ।
इसी बुनियाद पर हमने अपनी पडताल को आगे बढ़ाया और वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट को एआई तस्वीर की जाँच करने वाले टूल हाइव मॉडरेशन पर अपलोड किया। यहां मिले नतीजे के अनुसार, इसके 89.5 प्रतिशत एआई निर्मित होने की संभावना पता चली।

वीडियो के स्क्रीनशॉट को हमने एक दूसरे एआई टूल में भी अपलोड किया। wasitai टूल पर भी दी गई जानकारी के अनुसार, इस तस्वीर के एआई टूल से बने होने की संभावना है।

वायरल वीडियो से जुड़ी पुष्टि के लिए हमने एआई एक्सपर्ट अजहर माचवे से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि यह वीडियो साफ़ तौर पर एआई क्रिएटेड है।
अब बारी थी फर्जी पोस्ट को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर की सोशल स्कैनिंग करने की। हमने पाया कि यूजर को 4938 लोग फॉलो करते हैं।
निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा वीडियो असली नहीं है। इस वीडियो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई द्वारा तैयार किया गया है। वीडियो को फर्जी दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।
- Claim Review : यह असली वीडियो है।
- Claimed By : FB User- Saqib Saki Ahmad
- Fact Check : झूठ
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...












