X
X

Fact Check: पीएम मोदी के नाम पर उनके हमशक्‍ल का वीडियो फर्जी दावे के साथ वायरल

विश्वास न्‍यूज की पड़ताल में वायरल पोस्‍ट फर्जी साबित हुई। पीएम मोदी के हमशक्‍ल राम नवमी के मौके पर ओडिशा के राउरकेला शहर में एक जुलूस में शामिल हुए थे। उसी वीडियो को अब पीएम मोदी का बताकर झूठ फैलाया जा रहा है।

  • By: Ashish Maharishi
  • Published: Apr 4, 2026 at 05:15 PM
  • Updated: Apr 8, 2026 at 05:19 PM

नई दिल्‍ली (विश्वास न्‍यूज)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें पीएम मोदी जैसे शख्‍स को रोड शो करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में गैस सिलिंडर नहीं मिलने की बात कहते हुए किसी को सुना जा सकता है। इस वीडियो को पीएम मोदी का असली वीडियो मानकर कई यूजर्स शेयर कर रहे हैं।

विश्वास न्‍यूज ने वायरल वीडियो की जांच की। हमें पता चला कि पीएम मोदी के हमशक्‍ल का यह वायरल वीडियो इसी साल राम नवमी का है। ओडिशा के राउरकेला में राम नवमी के दिन एक जुलूस निकाला गया था। उसमें पीएम मोदी के हमशक्‍ल ने भाग लिया था। उसी वीडियो को अब पीएम मोदी का असली वीडियो बताकर झूठ फैलाया जा रहा है।

क्‍या हो रहा है वायरल?

फेसबुक यूजर ‘जुबैर चौधरी’ ने 2 अप्रैल 2026 को एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया, “गैस नहीं मिल रहा सर। मोदी जी के रोड शो में सवाल।”

वायरल पोस्‍ट के कंटेंट को यहां ज्‍यों का त्‍यों ही लिखा गया है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर कई अन्य यूजर्स ने इस वीडियो को समान दावे के साथ शेयर किया है। पोस्‍ट का आर्काइव वर्जन यहां देखें।

पड़ताल

विश्वास न्‍यूज ने सबसे पहले वायरल वीडियो के कई कीफ्रेम्‍स निकाले। फिर इन्हें गूगल लेंस टूल के जरिए सर्च किया गया। हमें इससे मिलते-जुलते वीडियो कई जगहों पर मिले। इनमें पीएम मोदी के हमशक्‍ल के आसपास खड़े बॉडीगार्ड और गाड़ी का ड्राइवर वायरल वीडियो वाला ही नजर आया। वीडियो में साफ बताया गया कि यह ओडिशा के राउरकेला शहर का है। यहां राम नवमी के दिन पीएम मोदी के हमशक्‍ल के साथ जुलूस निकाला गया था।

‘Khabron Ki Duniya 24’ नाम के एक यूट्यूब चैनल पर भी वायरल वीडियो का दूसरे एंगल से रिकॉर्ड किया गया वीडियो मिला। 30 मार्च 2026 को इसे अपलोड करते हुए बताया गया, “हमशक्ल को देख गूंजा राउरकेला-‘मोदी जी आ गए’, रामनवमी पर अनोखा नजारा।” इस वीडियो में भी गाड़ी और ड्राइवर, दोनों वायरल वीडियो वाले ही द‍िखे।

वायरल वीडियो में हमें ‘ग्राफिक प्‍वाइंट’ और ‘एसबीआई बैंक’ के बोर्ड नजर आए। गूगल मैप के ‘स्‍ट्रीट व्‍यू’ में सर्च करने पर हमें राउरकेला के बिरसा चौक मार्ग पर यह जगह नजर आई। इसे नीचे देखा जा सकता है।

सर्च के दौरान हमें ओडिशा रिपोर्टर नाम के फेसबुक पेज पर जुलूस का एक अन्‍य वीडियो मिला। इसमें पीएम मोदी के हमशक्‍ल को यह बोलते हुए सुना जा सकता है कि उनका नाम सदानंद नायक है। वह कर्नाटक से आए हैं।

विश्वास न्‍यूज ने जांच को आगे बढ़ाते हुए ओडिशा टीवी के राउरकेला के संवाददाता पवन तिवारी से संपर्क किया। उन्‍होंने बताया कि वायरल वीडियो में पीएम मोदी नहीं, बल्कि उनके हमशक्‍ल हैं।

जांच के अंत में फर्जी पोस्‍ट करने वाले यूजर की सोशल स्‍कैनिंग की गई। पता चला कि ‘जुबैर चौधरी’ नाम का यह अकाउंट 12 अक्‍टूबर 2025 को बनाया गया था। यूजर यूपी के गजरौला का रहने वाला है। इसे तीन हजार से ज्‍यादा लोग फॉलो करते हैं।

निष्‍कर्ष: विश्वास न्‍यूज की पड़ताल में वायरल पोस्‍ट फर्जी साबित हुई। पीएम मोदी के हमशक्‍ल राम नवमी के मौके पर ओडिशा के राउरकेला शहर में एक जुलूस में शामिल हुए थे। उसी वीडियो को अब पीएम मोदी का बताकर झूठ फैलाया जा रहा है।

  • Claim Review : पीएम मोदी की रैली में युवक ने की गैस की कमी की बात
  • Claimed By : FB user Zuber Chaudhary
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later