X
X

Fact Check: आसाराम के प्रयागराज आश्रम के गेट की तस्वीर को महाकुंभ के प्रवेश द्वार का बताकर किया जा रहा शेयर

आसाराम बापू के प्रयागराज स्थित आश्रम की तस्वीर को महाकुंभ के प्रवेश द्वार पर आसाराम की तस्वीर वाले एंट्री गेट का बताकर शेयर किया जा रहा है।

  • By: Abhishek Parashar
  • Published: Jan 13, 2025 at 04:48 PM
  • Updated: Jan 13, 2025 at 06:52 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ की शुरुआत हो चुकी है और इससे संबंधित वायरल एक पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि महाकुंभ आयोजन के प्रवेश द्वार पर आसाराम बापू की तस्वीर वाला एंट्री गेट लगा हुआ है।

विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में इस दावे को भ्रामक पाया। वायरल हो रही तस्वीर महाकुंभ के प्रवेश द्वार या एंट्री गेट की नहीं, बल्कि प्रयागराज स्थित आसाराम बापू के आश्रम की तस्वीर है। इसी तस्वीर को भ्रामक दावे के साथ महाकुंभ का बताकर शेयर किया जा रहा है।

पड़ताल

सोशल मीडिया यूजर ‘रवि प्रकाश सिंह यदुवंशी’ ने वायरल पोस्ट (आर्काइव लिंक) को शेयर करते हुए लिखा है, “प्रयागराज नगरी सभी वरिष्ठ बलात्कारियो का हार्दिक अभिनंदन स्वागत करती है महाकुंभ मे इस बार पाप धोने की उचित व्यवस्था है।

#Prayagraj…#Mahakumbh2025 नोट – इसलिए बलात्कारी को पे रोल पर बाहर किया गया है।”

कई अन्य यूजर्स ने इस तस्वीर को समान दावे के साथ शेयर किया है।

पड़ताल

वायरल पोस्ट में साझा की गई तस्वीर के ऑरिजिनल सोर्स को ढूंढने के लिए हमने रिवर्स इमेज सर्च की मदद ली और सर्च में हमें यह तस्वीर

ashram.org की वेबसाइट पर लगी मिली, जो आसाराम बापू के प्रयागराज स्थित आश्रम की तस्वीर है। दी गई जानकारी के मुताबिक, करीब एक हफ्ते पहले “संत श्री आशारामजी आश्रम, प्रयागराज द्वारा दरिद्रनारायणों को निःशुल्क कंबल वितरण व भण्डारा का आयोजन” किया गया।

नीचे दर्शाए गए कोलाज में दोनों तस्वीरों के बीच की समानता को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।

कई अन्य न्यूज रिपोर्ट्स में हमें कुंभ के भव्य प्रवेश द्वार की तस्वीरें मिली। महाकुंभ से संबंधित अन्य तस्वीरों को कुंभ.जीओवी.इन की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।

गौरतलब है कि आसाराम बापू को रेप मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद उम्रकैद की सजा हो चुकी है। हालांकि, कुछ दिनों पहले उन्हें सुप्रीम कोर्ट की तरफ से अंतरिम जमानत मिली है।

वायरल तस्वीर को लेकर हमने हमारे सहयोगी दैनिक जागरण के प्रयागराज के संपादकीय प्रभारी राकेश पांडेय से संपर्क किया और उन्होंने पुष्टि करते हुए बताया, “ऐसी कोई तस्वीर प्रयागराज महाकुंभ के एंट्री गेट पर नहीं लगी है।”

वायरल पोस्ट को भ्रामक दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर को फेसबुक पर करीब 17 हजार लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: आसाराम बापू के प्रयागराज स्थित आश्रम की तस्वीर को महाकुंभ के प्रवेश द्वार पर आसाराम की तस्वीर वाले एंट्री गेट का बताकर शेयर किया जा रहा है।

  • Claim Review : प्रयागराग कुंभ के एंट्री गेट पर लगी आसाराम की तस्वीर।
  • Claimed By : FB User-रवि प्रकाश सिंह यदुवंशी
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later