X
X

Fact Check : सौरभ हत्याकांड की आरोपी मुस्कान रस्तोगी का नहीं, पलक सैनी का है यह वीडियो 

डांस करती महिला के वीडियो को लेकर किया जा रहा वायरल दावा गलत है। वीडियो में नजर आ रही महिला सौरभ की पत्नी मुस्कान और हत्यारोपी नहीं है। असल में महिला का नाम पलक सैनी है और वो एक वीडियो क्रिएटर है। पलक के वीडियो को गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।

  • By: Pragya Shukla
  • Published: Mar 24, 2025 at 03:18 PM
  • Updated: Mar 24, 2025 at 05:44 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। मेरठ के सौरभ हत्याकांड मामले से जोड़ते हुए एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला को डांस करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि वीडियो में नजर आ रही महिला सौरभ की पत्नी मुस्कान का है, जिस पर उसकी हत्या का आरोप है।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। वीडियो में नजर आ रही महिला सौरभ की पत्नी मुस्कान और हत्यारोपी नहीं है। असल में महिला का नाम पलक सैनी है और वो एक वीडियो क्रिएटर है। पलक के वीडियो को गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर ‘सैयद शोएब’ ने 22 मार्च 2025 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “गौर से देखिए यह वही मुस्कान रस्तोगी है जिसने अपने पति को 15 टुकड़ों में काट दिया है।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें असली वीडियो पलक सैनी नामक एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिला। वीडियो को 18 मार्च 2025 को अपलोड किया गया था। 

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने पलक सैनी के आधिकारिक इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट को खंगाला। पलक ने अकाउंट्स पर खुद को मॉडल और वीडियो क्रिएटर बताया हुआ है। मौजूद जानकारी के मुताबिक वो खरखौदा, सोनीपत की रहने वाली हैं।

क्या है मामला ?

अमर उजाला की वेबसाइट पर 24 मार्च 2025 को प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, “मेरठ में लंदन से लौटे सौरभ कुमार (29) की तीन मार्च की रात पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर हत्या कर दी। आरोपियों ने शव के 15 टुकड़े ड्रम में रखकर ऊपर से चिनाई कर दी। मुस्कान अपनी पांच साल की बेटी को मायके में छोड़कर प्रेमी के साथ चार मार्च की शाम को हिमाचल घूमने चली गई। वापस लौटकर मुस्कान ने अपने पिता को सौरभ की हत्या करने की जानकारी दी।”

दैनिक जागरण की वेबसाइट पर 21 मार्च 2025 को प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, “खाने में नींद की दवा देने के बाद आरोपित पत्नी मुस्कान ने आरोपित  प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पहले पति सौरभ के छाती पर चाकू से वार किए फिर शव को कटर से काटा। इतना ही नहीं कटा सिर व हाथ बैग में डालकर प्रेमी शहर में घूमा। शव के बाकी टुकड़ों को बेड के बाक्स में डाला। बाहर बैग फेंकने की जगह न मिलने पर घर आकर शव के टुकड़ों को ड्रम में डालकर सीमेंट से जमा दिया।”

इस घटना से जुड़ी अन्य न्यूज रिपोर्ट को यहां पर पढ़ा जा सकता है।

दोनों के बीच के अंतर को नीचे देखा जा सकता है।

अधिक जानकारी के लिए हमने इस खबर को कवर करने वाले मेरठ दैनिक जागरण के रिपोर्टर सुशील कुमार से संपर्क किया। उन्होंने दावे को गलत बताया। उन्होंने हमें बताया कि यह वीडियो मुस्कान रस्तोगी का नहीं है। 

हमने इंस्टाग्राम के जरिए पलक सैनी से भी संपर्क किया है। रिप्लाई आने पर स्टोरी को अपडेट किया जायेगा।

अंत में हमने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को सात सौ से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि डांस करती महिला के वीडियो को लेकर किया जा रहा वायरल दावा गलत है। वीडियो में नजर आ रही महिला सौरभ की पत्नी मुस्कान और हत्यारोपी नहीं है। असल में महिला का नाम पलक सैनी है और वो एक वीडियो क्रिएटर है। पलक के वीडियो को गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।

  • Claim Review : सौरभ हत्याकांड की आरोपी मुस्कान रस्तोगी का डांस वीडियो।
  • Claimed By : FB User Syed Shoeb
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later