Fact Check: नेतन्याहू के अस्पताल में भर्ती होने के दावे के साथ वायरल यह तस्वीर एडिटेड है
विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में इस दावे को फेक पाया। वायरल हो रही तस्वीर एडिटेड है। 2015 की तस्वीर को एडिट करके मरीज के चेहरे पर नेतन्याहू का चेहरा चिपकाया गया है।
- By: Pallavi Mishra
- Published: Dec 2, 2024 at 04:32 PM
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि नेतन्याहू को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पोस्ट में शेयर की गयी तस्वीर में बेंजामिन नेतन्याहू को अस्पताल के पलंग पर लेटे हुए देखा जा सकता है और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू उनका हाथ पकडे खड़ी हैं।
विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में इस दावे को फेक पाया। वायरल हो रही तस्वीर एडिटेड है। 2015 की तस्वीर को एडिट करके एक मरीज के चेहरे पर नेतन्याहू का चेहरा चिपकाया गया है।
क्या है वायरल?
फेसबुक यूजर Khan Arjunpur DrSamiullah (आर्काइव ) ने वायरल तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है, “नेतन्याहू को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इजरायली मीडिया ने बताया कि इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू को गंभीर स्वास्थ्य समस्या थी और उन्हें तेल अवीव के एक अस्पताल में स्थानांतरित किया गया था।”
पड़ताल
वायरल तस्वीर में बेंजामिन नेतन्याहू को एक अस्पताल के पलंग पर लेटे देखा जा सकता है और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू उनका हाथ पकडे खड़ी हैं। हमने इस तस्वीर की पड़ताल करने के लिए गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। हमें यह असली तस्वीर नेतन्याहू के फेसबुक टाइमलाइन पर 6 अक्टूबर 2015 को अपलोड मिली। मगर इस तस्वीर में पलंग पर नेतन्याहू नहीं, बल्कि कोई और महिला थी। साथ ही इस असली तस्वीर में सारा नेतन्याहू पलंग के दायीं ओर खड़ी थीं, जबकि वायरल तस्वीर में वे पलंग बायीं ओर खड़ी थीं। यानी इसी तस्वीर को मिरर इमेज कर बिस्तर पर लेटी महिला का चेहरा बदलकर उसपर नेतन्याहू का चेहरा चिपकाया गया है।

हमें यह असली तस्वीर अक्टूबर 2015 की कई ख़बरों में भी मिली।

इसके बाद हमने बेंजामिन नेतन्याहू की सेहत के बारे में ढूंढा। हमें कहीं भी उनकी ख़राब सेहत या उन्हें अस्पताल में भर्ती कराये जाने की कोई खबर नहीं मिली।
इसके बाद हमने इस तस्वीर को लेकर इजराइली फैक्ट चेकिंग संगठन, द व्हिसल में मुख्य शोधकर्ता और विदेशी संबंध प्रबंधक उरिया बार-मीर से संपर्क किया। उन्होंने कन्फर्म किया, “यह तस्वीर 2015 की है और असली तस्वीर में बेंजामिन नेतन्याहू नहीं थे। यह तस्वीर यरुशलम के ऐन केरेम अस्पताल की है, जब नेतन्याहू और उनकी पत्नी ने आतंकवादी हमले में घायल लोगों से मुलाकात की थी।
वायरल वीडियो को शेयर करने वाले यूजर को Khan Arjunpur DrSamiullah को फेसबुक पर करीब 500 लोग फॉलो करते हैं।
निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में इस दावे को फेक पाया। वायरल हो रही तस्वीर एडिटेड है। 2015 की तस्वीर को एडिट करके मरीज के चेहरे पर नेतन्याहू का चेहरा चिपकाया गया है।
- Claim Review : नेतन्याहू को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
- Claimed By : Facebook User Khan Arjunpur DrSamiullah
- Fact Check : झूठ
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...












