X
X

Fact Check: विवेकानंद के शिकागो धर्म सम्मेलन में दिए भाषण के दुर्लभ वीडियो से वायरल क्लिप उन पर बनी फिल्म का है

1893 में शिकागो के विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद के चर्चित भाषण के दुर्लभ क्लिप के दावे से वायरल हो रहा वीडियो उन पर बनी फिल्म का है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया यूजर्स एक क्लिप को शेयर कर रहे हैं, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि यह स्वामी विवेकानंद के चर्चित शिकागो विश्व धर्म सम्मेलन में दिए गए भाषण का ‘दुर्लभ’ वीडियो है।

विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में इस दावे को फेक पाया। वायरल हो रहा वीडियो 11 सितंबर 1893 को शिकागो के विश्व धर्म सम्मेलन में दिए गए स्वामी विवेकानंद के भाषण का नहीं, बल्कि ‘स्वामी विवेकानंद की आत्मकथा’ का विजुअल है, जिसे श्रीरामकृष्ठ मठ, चेन्नई ने बनाया था।

क्या है वायरल?

विश्‍वास न्‍यूज के टिपलाइन नंबर +91 9599299372 पर भी कई यूजर्स ने इस वीडियो क्लिप को शेयर करते हुए इसे “स्वामी विवेकानंद जी का एक दुर्लभ वीडियो, अमेरिका के शिकागो में 13 सितम्बर 1893 को दिया व्याख्यान” बताते हुए शेयर किया है।

विश्वास न्यूज के टिपलाइन नंबर पर भेजा गया क्लेम।

सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर कई अन्य यूजर्स ने इस वीडियो क्लिप को समान और मिलते-जुलते दावे के साथ शेयर किया है।

प़ड़ताल

वायरल विजुअल के क्लिप को देखने से यह प्रतीत हो जाता है कि यह शिकागो में 11 सितंबर 1893 को आयोजित धर्म संसद में विवेकानंद जी का दिया गया भाषण नहीं है।

सामान्य की-वर्ड सर्च में हमें कहीं भी उनके इस स्पीच या भाषण का विजुअल नहीं मिला। संसद टीवी के आधिकारिक यू-ट्यूब चैनल पर हमें उनकी इस स्पीच का पूरा ऑडियो (अनूदित) मिला।

कई अन्य चैनलों पर हमें उनके मूल भाषण का ऑडियो मिला, जिसमें ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों के साथ उनके इस भाषण का ऑडियो मौजूद है, जो कहीं से भी वायरल वीडियो क्लिप से मेल नहीं खाता है।

वायरल वीडियो क्लिप के की-फ्रेम्स को रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमें ‘Sri Ramakrishna Math Chennai’ के आधिकारिक यू-ट्यूब चैनल पर विवेकानंद के जीवन पर बनी फिल्म का वीडियो मिला, जिसे 28 सितंबर 2018 को अपलोड किया गया है।

दी गई जानकारी के मुताबिक, “यह स्वामी विवेकानंद की आत्मकथा है” और इस फिल्म का  निर्माता श्री रामकृष्ण मठ,चेन्नई है।

कुल दो घंटे से अधिक की अवधि वाले इस फिल्म में 14 मिनट के फ्रेम में उस विजुअल को देखा जा सकता है, जो वायरल वीडियो क्लिप में नजर आ रहा है।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो क्लिप पहले भी समान दावे के साथ वायरल हो चुका है, जिसे हमने अपनी जांच में भ्रामक पाया था। संबंधित फैक्ट चेक रिपोर्ट को यहां पढ़ा जा सकता है।

इससे पहले हमने इस वीडियो क्लिप को लेकर रामकृष्ण मिशन से ईमेल से संपर्क किया था, जिसकी स्‍थापना स्‍वामी विवेकानंद ने की थी। रामकृष्ण मिशन के कार्यालय की ओर से हमें बताया गया कि यह विवेकानंद के शिकागो भाषण का वीडियो क्लिप नहीं है।

स्वामी विवेकानंद के इस भाषण के पूरे टेक्स्ट को यहां पढ़ा जा सकता है।

चुनाव से संबंधित वायरल दावों की फैक्ट चेक रिपोर्ट्स को विश्वास न्यूज के चुनाव और पॉलिटिक्स सेक्शन में पढ़ा जा सकता है।

निष्कर्ष: 1893 में शिकागो के विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद के चर्चित भाषण के दुर्लभ क्लिप के दावे से वायरल हो रहा वीडियो उन पर बनी फिल्म का है।

  • Claim Review : शिकागोधर्म सम्मेलन में विवेकानंद के भाषण का दुर्लभ वीडियो।
  • Claimed By : Tipline User
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later