X
X

Fact Check: JNU के 2014 के ‘किस ऑफ लव’ अभियान का वीडियो CJP के प्रदर्शन का बताकर किया झूठा दावा वायरल

जेएनयू का नवंबर 2014 का 'किस ऑफ लव' अभियान का वीडियो 'कॉकरोच जनता पार्टी' के प्रदर्शन का बताकर झूठा दावा किया जा रहा है।

JNU Kiss of Love video, CJP protest video, JNU 2014 protest video, viral news, JNU Kiss of Love campaign

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) का अनिश्चितकालीन विरोध प्रदर्शन चल रहा है। इससे जोड़कर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें युवक-युवतियों को किस करते हुए देखा जा सकता है। कुछ यूजर्स इस वीडियो को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि यह जंतर मंतर पर चल रहे सीजेपी के प्रदर्शन का है।

विश्वास न्यूज की जांच में वायरल दावा गलत निकला। वायरल वीडियो जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) का 2014 में चलाए गए ‘किस ऑफ लव’ अभियान का हिस्सा है। इसका CJP के प्रदर्शन से कोई संबंध नहीं है।

क्या है वायरल पोस्ट?

एक्स यूजर ‘Kamal Narayan Mishra’ ने 1 जुलाई 2026 को एक वीडियो शेयर (आर्काइव लिंक) करते हुए इसे जंतर मंतर पर चल रहे सीजेपी के प्रदर्शन का बताया।

https://twitter.com/Jai_Shree_Ram_G/status/2072247703812358359

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने वीडियो का कीफ्रेम निकालकर उसे गूगल लेंस से सर्च किया। 10 नवंबर 2014 को ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की वेबसाइट पर इससे संबंधित एक रिपोर्ट छपी थी। इसमें वायरल वीडियो के एक कीफ्रेम को दूसरे एंगल से देखा जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, जेएनयू में ‘किस ऑफ लव’ अभियान के लिए 200 से ज्यादा विद्यार्थी गंगा ढाबा पर जमा हुए। इसमें जेएनयू, जामिया मिलिया इस्लामिया, अंबेडकर यूनिवर्सिटी, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी और दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र शामिल हुए।

यूट्यूब चैनल ‘Vishwas Anand’ ने 12 नवंबर 2014 को वायरल क्लिप का लंबा वर्जन पोस्ट किया था। इसमें भी वीडियो को जेएनयू का बताया गया था।

‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ की वेबसाइट पर 10 नवंबर 2014 को छपी रिपोर्ट के मुताबिक, केरल के युवाओं ने दक्षिणपंथी समूहों की कथित मोरल पुलिसिंग के खिलाफ विरोधस्वरूप कोच्चि में 2 नवंबर को इस अभियान की शुरुआत की थी।

क्या है संदर्भ?

नीट और अन्य परीक्षाओं में धांधली के मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के बैनर तले जंतर मंतर पर प्रदर्शन हो रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल छठे दिन भी जारी रही।

जंतर मंतर पर चल रहे प्रदर्शन को 2 जुलाई 2026 को 13 दिन हो हो गए।

इस बारे में हमने दिल्ली में दैनिक जागरण के क्राइम रिपोर्टर राकेश कुमार सिंह से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो पुराना है और जेएनयू का है।

वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर की एक्स प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। यह अकाउंट मई 2015 में बना था। एक खास विचारधारा से प्रभावित इस यूजर के 28 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: जेएनयू का नवंबर 2014 का ‘किस ऑफ लव’ अभियान का वीडियो ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के प्रदर्शन का बताकर झूठा दावा किया जा रहा है।

  • Claim Review : जंतर मंतर पर CJP के प्रदर्शन में युवक व युवतियों ने किस किया।
  • Claimed By : X User- Kamal Narayan Mishra
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later